17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedशेयर बाजार में बर्बादी का बुधवार... 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, बिखर गए...

शेयर बाजार में बर्बादी का बुधवार… 1000 अंक टूटा सेंसेक्स, बिखर गए कई बड़ी कंपनियों के शेयर

Published on

नई दिल्ली,

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में आई सुनामी जारी है और बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स इंडेक्स करीब 1000 अंक तक टूट चुका है. न केवल Sensex बल्कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार खुलने के बाद से ही गिरावट का ये सिलसिला जारी है.

943 अंक फिसलकर ट्रेड कर रहा सेंसेक्स
बीएसई का सेंसेक्स (BSE Sensex) बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के साथ सुबह 9.15 बजे पर 66,064.41 के लेवल पर ओपन हुआ था. लेकिन कुछ ही देर में ये बुरी तरह से टूट गया. सुबह 11 बजे के आसपास सेंसेक्स में 700 अंकों की गिरावट आ चुकी थी, लेकिन जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा ये गिरवाट बढ़ने का सिलसिला भी शुरू हो गया. खबर लिखे जाने तक दोपहर 2 बजे तक Sensex 954.80 अंक या 1.44 फीसदी फिसलकर 65,515.51 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. यहां बता दें शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 66,261.97 के लेवल तक भी पहुंचा था.

सेंसेक्स ही नहीं बल्कि NSE Nifty भी कारोबार में लगातार फिसलता जा रहा है. मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी गिरावट देखने को मिल रही है. दोपहर 2 बजे तक निफ्टी 290.20 अंक या फिर 1.48 फीसदी की गिरावट लेते हुए 19,447.35 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है. एनएसई का निफ्टी सुबह 19,655.40 के लेवल पर खुला था.

ये है बाजार में गिरावट की बड़ा वजह
अगर भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) में आई इस बड़ी गिरावट के पीछे के कारणों की बात करें तो रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स (Fitch Ratings) के अमेरका की सॉवरेन रेटिंग घटाने की खबर को बाजारों में भूचाल लाने के लिए जिम्मेदार माना जा सकता है. इस खबर के आने के बाद ही बाजार में कत्लेआम शुरू हो गया था. गौरतलब है कि रेटिंग एजेंसी फिच ने अगले तीन वर्षों में संभावित वित्तीय गिरावट का हवाला देते हुए अमेरिका के लॉन्ग टर्म कर्ज रेटिंग को AAA से घटाकर AA+ कर दिया है.अन्य कारणों में फॉरेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (FII) की बिकवाली और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल (Crude Oil Price Hike) भी शामिल हैं.

इन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट
बुधवार को शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट के चलते कई बड़ी कंपनियों के स्टॉक्स में निवेश करने वाले इन्वेस्टर्स को झटका लगा है. जिन स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली है, उनमें Hero Motocorp Ltd (−3.86%), Bajaj Finserv Ltd (−2.72%), Tata Steel Ltd (−3.37%), NTPC Ltd(-2.64%) और Reliance Industries Ltd (-1.20%) शामिल हैं.

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...