17.6 C
London
Monday, June 22, 2026
HomeUncategorizedफॉक्सकॉन कर्नाटक में लगाएगी दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, चीन के छूट रहे पसीने

फॉक्सकॉन कर्नाटक में लगाएगी दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट, चीन के छूट रहे पसीने

Published on

नई दिल्ली

कोरोना वायरस संकट के दौर में चीन और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव की वजह से बहुत सी कंपनियां चीन को छोड़कर दुनिया के दूसरे देशों में विकल्प तलाशने लगी थी। इसी का फायदा उठाते हुए भारत सरकार ने चीन की जगह मैन्युफैक्चरिंग का विकल्प देखने वाली कंपनियों को लुभाने के लिए आकर्षित किया था। सरकार का यह कदम कामयाब रहा है। अब आईफोन को असेंबल करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन (Foxconn) कर्नाटक में दो मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने जा रही है। इसके लिए फॉक्सकॉन (Foxconn) करीब 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 5 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

सरकार के मुताबिक, इन दोनों में से एक प्लांट अमेरिका स्थित एप्लाइड मैटेरियल्स के साथ साझेदारी में स्थापित किया जाएगा। एक प्लांट में फॉक्सकॉन आईफोन सहित स्मार्टफोन के लिए कंपोनेंटस की मैन्युफैक्चिरिंग करेगी। इसमें करीब 350 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। वहीं कंपनी दूसरे प्लांट में 250 मिलियन डॉलर का निवेश करेगी। इसमें एप्लाइड मैटेरियल्स के साथ साझेदारी में चिप बनाने के इक्विपमेंट के प्रोडेक्शन का काम किया जाएगा। बता दें कि एप्लाइड मटेरियल्स कंप्यूटर और स्मार्टफोन जैसे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के लिए सेमीकंडक्टर चिप्स के निर्माण के लिए इक्विपमेंट और सर्विस प्रोवाइड कराता है।

हजारों लोगों को मिलेगा रोजगार
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, निवेश के फैसले पर फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ने कर्नाटक के आईटी मंत्री प्रियांक खड़गे और उद्योग मंत्री एमबी पाटिल के साथ एक बैठक की है। एमबी पाटिल के मुताबिक, इन प्लांट के लगने से आने वाले समय में करीब 14 हजार नौकरियां पैदा होंगी। इस परियोजना के लिए करीब 100 एकड़ जमीन की जरूरत है।रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि फॉक्सकॉन की सहायक कंपनी एक नया संयंत्र बनाने के लिए 200 मिलियन डॉलर तक निवेश करने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ भी बातचीत कर रही है। बताया गया कि यह खास प्लांट इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के निर्माण के लिए लगाया जाएगा।

एलओआई पर किए हस्ताक्षर
कर्नाटक सरकार ने राज्य में करीब 5,000 करोड़ रुपये के संभावित निवेश की दो परियोजनाओं के लिए फॉक्सकॉन के साथ आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए हैं। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। एलओआई पर हस्ताक्षर हाल ही में चेन्नई में कर्नाटक सरकार और फॉक्सकॉन के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने किए। इस कार्यक्रम में एम बी पाटिल और आईटी और बीटी, ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री प्रियांक खड़गे ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू और कंपनी के अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि एलओआई में उन दो परियोजनाओं की रूपरेखा का ब्योरा दिया गया है जिन्हें फॉक्सकॉन राज्य में स्थापित करने की योजना बना रहा है।

Latest articles

4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, 5 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी, छत्तीसगढ़ में दस्तक दे सकता है मानसून

नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दक्षिण पश्चिम मानसून के...

ट्रंप की धमकी से बिगड़ा माहौल, स्विट्जरलैंड में ईरान ने बीच में छोड़ी बैठक, कहा- हमारी सेना जवाब देने के लिए तैयार

वॉशिंगटन डीसी। अमेरिका और ईरान के बीच चल रही बातचीत राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की...

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...