14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीति'माफी मांगने से मना किया तो मुझे अहंकारी कहा गया', मानहानि केस...

‘माफी मांगने से मना किया तो मुझे अहंकारी कहा गया’, मानहानि केस में बोले राहुल गांधी

Published on

नई दिल्ली,

मोदी सरनेम मामले में फंसकर अपनी सांसदी खो चुके राहुल गांधी ने सुप्रीम कोर्ट मे जवाबी हलफनामा दाखिल कर दिया है. याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी के जवाब के प्रतिउत्तर यानी रिजॉइंडर में राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की है, जिसमें उनकी दोष सिद्धि साबित की गई है. दरअसल, राहुल गांधी ने 2019 में दिए अपने भाषण से उपजे मानहानि मामले में अपनी दोषसिद्धि को गैर वाजिब बताते हुए मूल याचिकाकर्ता पूर्णेश मोदी द्वारा राहुल गांधी को अहंकारी कहने की भी निंदा की है.

राहुल गांधी ने अपने हलफनामे में कहा है कि उनके लिए अहंकारी शब्द का इस्तेमाल सिर्फ इसलिए किया गया क्योकि उन्होंने इस मामले में माफी मांगने से मना कर दिया और फैसला पूरी तरह कोर्ट पर छोड़ दिया. राहुल गांधी ने अपने जवाब में कहा है कि माफी मांगने से ट्रायल की दिशा बदल सकती है. जन प्रतिनिधित्व अधिनियम यानी आरपी एक्ट के तहत आपराधिक प्रक्रिया और उसके परिणामों का उपयोग करने से अदालत मे चल रही प्रक्रिया का दुरुपयोग भी हो सकता है.

कांग्रेस नेता ने कहा कि बिना किसी गलती के माफी मांगने के लिए किसी भी जन प्रतिनिधि को मजबूर नहीं किया जा सकता है. यह जन प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत आपराधिक प्रक्रिया के साथ न्यायिक प्रक्रिया का भी घोर दुरुपयोग जैसा है. सुप्रीम कोर्ट इस दलील को स्वीकार नहीं करे. उधर, पूर्णेश मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के नोटिस के जवाबी हलफनामे में राहुल गांधी की अर्जी भारी जुर्माने के साथ खारिज करने की गुहार लगाई है.पूर्णेश मोदी ने मजिस्ट्रेट कोर्ट, जिला अदालत और हाईकोर्ट के फैसले के हवाले से राहुल गांधी को इस अपराध का आदतन आरोपी बताया है. सुप्रीम कोर्ट 4 अगस्त को इस मामले की सुनवाई करेगा.

राहुल गांधी को इस मामले में सजा सुनाए जाने के बाद लोकसभा सचिवालय की अधिसूचना के बाद 24 मार्च को इसी साल केरल के वायनाड से सांसद के रूप में अयोग्य घोषित कर दिया गया था। सदस्यता जाने के बाद राहुल गांधी को अपना सरकारी बंगला भी खाली करना पड़ा था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट में है और यहां भी उन्हें राहत नहीं मिलती तो वह अगला चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...