14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहोमगार्ड पर भीड़ ने किया था लाठी-डंडों से वार, हिंदू नाम वाले...

होमगार्ड पर भीड़ ने किया था लाठी-डंडों से वार, हिंदू नाम वाले मुस्लिम पुलिसकर्मी ने नूंह हिंसा में गंवाई जान

Published on

गुरुग्राम

जब 37 साल के नीरज खान ने सोमवार को नूंह से गुरुग्राम तक फैली सांप्रदायिक हिंसा को रोकने के लिए हरियाणा पुलिस के अपने सहयोगियों के साथ माेर्चा संभाला, तो किसी को भी यह अनुमान नहीं था कि यह वर्दी में ड्यूटी का उनका आखिरी दिन होगा। हरियाणा पुलिस में 15 साल तक अनुशासन और समर्पण के साथ सेवा करने के बाद होम गार्ड नीरज अपने परिवार में एकमात्र कमाने वाले थे।

हरियाणा के नूंह जिले से सांप्रदायिक हिंसा जैसे ही निकटवर्ती गुरुग्राम जिले में फैली, खेड़की दौला पुलिस स्टेशन में तैनात नीरज खान को नागरिकों से मदद के लिए फोन आने लगे। गुरुग्राम के गढ़ी वाजिदपुर गांव के निवासी नीरज अपने साथियों के साथ हिंसक भीड़ का सामना करने निकले। भीड़ में शामिल कुछ लोगों के हाथ में बंदूक, तलवार तो कुछ के हाथ में लोहे की छड़, लाठी और पत्थर थे।

नीरज और उनके साथियों पर उग्र भीड़ ने हमला किया। नीरज के पूरे शरीर पर लाठी और डंडों से कई गंभीर वार हुए। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। नीरज के परिवार में उनकी पत्‍नी वकीला, दो बच्चे – नितिन (10) और निकिता (6), और भाई सुनील खान और सोनू खान हैं।

नीरज के सबसे बड़े भाई सोनू खान अपने भाई के साथ बिताए अंतिम क्षणों को याद करते हुए भावुक हो गए। सोनू खान ने बताया, ‘वह एक मौज-मस्ती करने वाला इंसान था। हम आखिरी बार सोमवार सुबह नीरज से मिले थे, जब वह काम पर जा रहा था। हम फिटनेस और वर्कआउट के बारे में बात कर रहे थे और नीरज ने मजाक में यह भी कहा था कि मुझे अपने शरीर का वजन कम करने की जरूरत है।’

मुस्लिम होने के बावजूद परिवार के सभी पुरुष सदस्यों के नाम हिंदू हैं, जबकि महिलाओं के नाम मुस्लिम हैं। सोनू खान ने कहा, ‘हम एक हिंदू बहुल गांव में रहते हैं, जिसमें कुछ मुस्लिम परिवार हैं। चूंकि हम अपने हिंदू पड़ोसियों के साथ शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ रह रहे थे, इसलिए हमारे पूर्वजों ने हिंदू नाम अपनाने का फैसला किया था।’

भले ही इस हफ्ते नूंह और गुरुग्राम में हुई सांप्रदायिक झड़पों से आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक ताने-बाने के टूटने का खतरा पैदा हो गया है, खान परिवार सामुदायिक सद्भाव को जीवित रखने के लिए दृढ़ है। इस बीच, एक अधिकारी ने कहा कि हिंसा में जान गंवाने वाले मृतक होम गार्ड – नीरज और गुरसेव के परिवारों को हरियाणा पुलिस द्वारा 57-57 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...