13 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते...

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, बाहर हो सकते हैं ये 2 स्टार प्लेयर

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप और वनडे वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है. चोट और सर्जरी के बाद नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में रिहैब कर रहे स्टार प्लेयर केएल राहुल और श्रेयस अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. उम्मीद लगाई जा रही थी कि दोनों की एशिया कप से वापसी हो सकती है.

मगर अब रिपोर्ट्स के हवाले से सामने आया है कि यह दोनों पूरी तरह फिट नहीं हैं और एशिया कप से बाहर हो सकते हैं. यदि ऐसा होता है तो फिर इन दोनों का वर्ल्ड कप में खेलना भी मुश्किल होगा. बता दें कि एशिया कप 30 अगस्त से 17 सितंबर तक खेला जाना है. पाकिस्तान में 4 और बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में होंगे.

एशिया कप से बाहर हो सकते हैं राहुल-श्रेयस
क्रिकबज ने बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से बताया है कि राहुल और अय्यर अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं. ऐसे में दोनों को एशिया कप से बाहर किया जा सकता है. बता दें कि एशिया कप के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम का ऐलान इसी हफ्ते हो सकता है.

वैसे राहुल और श्रेयस लगातार सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और फोटो शेयर कर फिटनेस के बारे में जानकारी देते रहे हैं. अब मुश्किल यह है कि यदि दोनों एशिया कप से बाहर होते हैं, तो उन दोनों का वर्ल्ड कप में भी खेलना मुश्किल होगा. दरअसल, एशिया कप के बाद भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलना है.

इस सीरीज में दोनों को मौका दिया जा सकता है. मगर तीन मैचों में खुद को वर्ल्ड कप के लिए फिट साबित करना बेहद मुश्किल होगा. साथ ही इन तीन वनडे मैचों से दोनों प्लेयर के सामने खुद की फॉर्म को भी साबित करना मुश्किल होगा.

राहुल-श्रेयस के सामने वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा
यदि इन दोनों ही टेस्ट में दोनों खरे नहीं उतरते या फिर दोनों को यह साबित करने का भी मौका नहीं मिलता है और उसके बावजूद उनका वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन होता है, तो यह सवालों के घेरे में भी रहेगा. हालांकि बगैर फॉर्म और फिटनेस साबित किए किसी भी प्लेयर का वर्ल्ड कप के लिए सिलेक्शन होना बेहद मुश्किल है. ऐसे में राहुल और श्रेयस के सामने वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है.

बता दें कि तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा भी एनसीए में रिहैब कर रहे थे. मगर यह दोनों पूरी तरह फिट हो गए हैं. साथ ही आयरलैंड दौरे के लिए दोनों का सिलेक्शन भी हुआ है. बड़ी बात है कि बुमराह को आयरलैंड दौरे के लिए कप्तानी भी सौंपी गई है. अब देखना होगा कि राहुल और श्रेयस किस तरह से टीम में वापसी कर पाते हैं.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...