14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली के साथ यूपी, हरियाणा को सुप्रीम फरमान, VHP और बजरंग दल...

दिल्ली के साथ यूपी, हरियाणा को सुप्रीम फरमान, VHP और बजरंग दल की रैलियों में ना सुनाई दे हेट स्पीच, करें वीडियो रिकार्डिंग

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की रैली के मद्देनजर दिल्ली के साथ हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सरकार के साथ पुलिस को सख्त हिदायत दी है कि ये सुनिश्चित किया जाए कि विरोध प्रदर्शन के दौरान ना तो हिंसा हो और ना ही कोई हेट स्पीच। शीर्ष अदालत ने दो टूक लहजे में कहा कि वो कोताही को बर्दाश्त नहीं करने जा रही है। संवेदनशील जगहों पर पुलिस वीडियो रिकार्डिंग कराकर तय करे कि सबकुछ कंट्रोल में रहे।

जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवी भट्टी की बेंच ने दोपहर 2 बजे विशेष सुनवाई के दौरान ये आदेश पारित किया। बेंच का कहना था कि वो अक्टूबर 2022 और इस साल अप्रैल में कह चुका है कि हेट स्पीच होने पर पुलिस स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज करे। सीनियर एडवोकेट चंदर सिंह ने बेंच को बताया कि विहिप और बजरंग दल ने 23 जगहों पर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। लिहाजा कोर्ट संज्ञान लेकर आदेश जारी करे।

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा के नूंह तथा गुरुग्राम में साम्प्रदायिक हिंसा के खिलाफ बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में कई स्थानों पर प्रदर्शन किए। इस वजह से शहर के कई हिस्सों में जाम लग गया। पुलिस ने पड़ोसी राज्य हरियाणा में हिंसा के मद्देनजर दिल्ली में भी कई स्थानों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। हरियाणा पुलिस प्रमुख पीके अग्रवाल ने कहा कि राज्य में साम्प्रदायिक हिंसा के मामलों की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा। इसमें बजरंग दल के सदस्य मोनू मानेसर की भूमिका की जांच की जा रही है।

बजरंग दल व विहिप के प्रदर्शन से पूर्वी दिल्ली को शहर के मध्य हिस्सों से जोड़ने वाले रास्तों पर जाम लग गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में बजरंग दल के समर्थक निर्माण विहार मेट्रो स्टेशन के समीप हनुमान चालीसा पढ़ते दिखाई दिए। पुलिस ने स्थिति पर नजर रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।

ध्यान रहे कि विश्व हिंदू परिसर के एक जुलूस को रोकने की कोशिश को लेकर नूंह में भड़की हिंसा पिछले दो दिन में गुरुग्राम तक फैल गई है जिसमें दो होमगार्ड कर्मी और एक मौलवी समेत छह लोग मारे गए हैं। मुस्लिम बहुल नूंह में हिंसा की खबरें फैलने पर समीपवर्ती कस्बे सोहना में भीड़ ने चार वाहनों और एक दुकान को फूंक दिया। भीड़ ने गुरुग्राम में एक मस्जिद पर हमला किया और उसके मौलवी की हत्या कर दी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...