14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यक्या SDM ज्योति ने कर ली मनीष से शादी? पति आलोक के...

क्या SDM ज्योति ने कर ली मनीष से शादी? पति आलोक के सामने बैठाकर होगी पूछताछ

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश में एसडीएम ज्योति मौर्य के खिलाफ उनके पति द्वारा की गई शिकायत में जांच का दायरा आगे बढ़ गया है. माना जा रहा है कि प्रयागराज में जांच कमेटी ज्योति मौर्य और उनके पति आलोक मौर्य को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करेगी. क्योंकि कमेटी को 1 महीने में रिपोर्ट सौंपनी है. जानकारी के मुताबिक, पति आलोक ने ज्योति पर कई आरोप लगाए हैं. सभी की जांच की जाएगी.

पैसों के लेनदेन की शिकायत के अलावा क्या ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे से अफेयर हैं. क्या उन्होंने मनीष से शादी कर ली है? इसे लेकर भी पूछताछ की जाएगी. आलोक और ज्योति को आमने-सामने बैठाकर जांच कमेटी पूछताछ करेगी.

बता दें, आलोक मौर्य ने शिकायत की है कि ज्योति ने मनीष दुबे के साथ शादी कर ली है. उनका एक दूसरे को वरमाला पहनाते हुए फोटो भी वायरल हुआ था. हालांकि, यह फोटो असली है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. जांच कमेटी के मुताबिक, बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना कर्मचारी आचरण नियमावली उल्लंघन है. आरोप सिद्ध होने पर नौकरी से बर्खास्तगी और 7 साल कैद की सजा का प्रावधान है.

कई फोरम पर ज्योति के खिलाफ शिकायतें
बता दें, आलोक मौर्य ने कई फोरम पर ज्योति के खिलाफ शिकायतें की हैं. इसमें नियुक्ति विभाग को भेजी शिकायत में अनियमित लेनदेन का भी जिक्र किया है. लिखित शिकायत में बताया कि ज्योति ने अपनी नौकरी के दौरान रुपयों का लेनदेन किया है जिससे भ्रष्टाचार फैला है. नियुक्ति विभाग ने उनके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं. इस पूरे मामले की जांच प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत कर रहे हैं. आदेश मिलते ही तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन भी कर दिया गया है.

जांच कमेटी की हो चुकी है एक बैठक
इसे लेकर अपर आयुक्त अमृतलाल, बैंक अध्यक्ष और कमेटी में शामिल एसडीएम प्रशासन हर्ष देव पांडे और पीसीएस जसजीत कौर की पहले से ही एक बैठक हो चुकी है. जांच कमेटी को पहले से ही पूरी फाइल उपलब्ध करा दी गई है, जिसमें शासन ने कई ऐसे बिंदु रखे हैं जो जांच कमेटी के अधिकार से बाहर भी हैं. लेकिन सबसे महत्वपूर्ण मामला भ्रष्टाचार का है जिस पर जांच कमेटी बारीकी से जांच करेगी.

एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य से जांच कमेटी पहले अलग-अलग पूछताछ करेगी. बयान लेने के बाद फिर जांच कमेटी दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ करेगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...