14.7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली में पहली बार! AAP ने बनाई ट्रांसजेंडर विंग, पार्षद बॉबी किन्नर...

दिल्ली में पहली बार! AAP ने बनाई ट्रांसजेंडर विंग, पार्षद बॉबी किन्नर के हाथों में कमान

Published on

नई दिल्ली

अपने देश में ट्रांसजेंडरों को लेकर समाज का नजरिया बदल रहा है। अब आम आदमी पार्टी ने दिल्ली यूनिट में थर्ड जेंडर विंग बनाया है। इसकी कमान सुल्तानपुरी से एमसीडी की पहली ट्रांसजेंडर पार्षद बॉबी किन्नर को सौंपी गई है। AAP का कहना है कि शहर में किसी भी बड़ी पार्टी का थर्ड जेंडर समुदाय के लिए स्पेशल विंग नहीं है। बॉबी ने पिछले साल हुए MCD चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार को 6,714 वोटों से हराया था। बॉबी ने कहा, ‘चीफ मिनिस्टर अरविंद केजरीवाल के कारण अब थर्ड जेंडर कम्युनिटी के लिए राजनीतिक इकाई बन चुकी है। भेदभाव का सामना करने वाले ऐसे समुदायों को केजरीवाल प्रमोट करते हैं।’ 9वीं तक पढ़ाई करने वाली बॉबी अन्ना आंदोलन से भी जुड़ी थीं।

बुजुर्गों को सम्मान नहीं देते लोग
AAP की पार्षद ने कहा, ‘लोग हमें हीन भावना से देखते हैं। इस तरह के कदम से न केवल समुदाय में अच्छा संदेश जाता है बल्कि लोग सामान्य जिंदगी गुजारने के लिए भी प्रेरित होते हैं। मेरा काम हमारे समुदाय के ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने का होगा। साथ ही समुदाय के लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने रखना होगा। हमारे समुदाय में शिक्षा का अभाव है, बुजुर्गों को लोग सम्मान नहीं देते।’

आप नेता दुर्गेश पाठक ने कहा कि AAP मॉडर्न पार्टी है और सोसाइटी के हित में काम कर रही है। हम सभी समुदाय के लोगों को प्रतिनिधित्व दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले कोई सोच भी नहीं सकता था इस समुदाय के किसी शख्स को टिकट दिया जाएगा लेकिन हमने दिया। हम संदेश देना चाहते हैं कि वे भी हमारे बराबर हैं। ट्रांसजेंडर पर्सन्स एक्ट संसद में 2019 में पास हुआ था। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर ट्रांसजेंडरों को समान अधिकार दिया गया और किसी ट्रांसजेंडर के खिलाफ भेदभाव को अपराध घोषित किया गया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...