10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यबच्ची से गैंगरेप? बकरी चराने गई थी वो, भट्टी में कोयला बनी...

बच्ची से गैंगरेप? बकरी चराने गई थी वो, भट्टी में कोयला बनी मिली, दहल गया राजस्थान

Published on

भीलवाड़ा

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी थाना क्षेत्र में बुधवार से लापता एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप और फिर भट्‌टी में जलाने की सूचना मिली है।बच्ची के कड़े और चप्पल पास ही जंगल में एक कोयला की भट्टी के बाहर मिलने से सनसनी फेल गई है। नाबालिग लापता बच्ची की सूचना ग्रामीणों ने कोटड़ी थाने में दी तो पुलिस ने जांच पड़ताल की। अब तक इस मामले में 3 आरोपियों को हिरासत में लिया जा चुका है।

भीलवाड़ा में इस सनसनीखेज वारदात के बाद कोटड़ी थाना प्रभारी, एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे हैं। एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी खींवराज गुर्जर ने बताया कि नरसिंहपुरा गांव की एक नाबालिक बच्ची बुधवार सुबह अपनी मां के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी। दोपहर को उसकी मां तो घर लौट गई लेकिन बच्ची लापता हो गई थी।

काेयला भट्‌टी के बाहर मिली चप्पल और कडे़
पुलिस के अनुसार नरसिंहपुरा गांव के इस मामले में बच्ची की तलाश की गई। गांव में नहीं मिलने पर जंगल में खोजना शुरू किया गया। वहां कालबेलिया समाज की बनाई गई कोयला भट्‌टी से धुंआ निकलता दिखा तो शक हुआ। परिजनों ने वहां तलाश किया। भट्‌टी के बाहर बच्ची के हाथों में पहना कड़ा और चप्पल मिली। इसके बाद पुलिस काे सूचना दी गई।

जंगल से लकड़ियां काटकर कोयला बनाने वाली भट्‌टी में फेंका?
पुलिस के अनुसार कालबेलिया समाज की ओर से जंगल में लकड़ियां काटकर कोयला बनाने के लिए चार-पांच भट्टियां बनाई हुई हैं। इनमें से एक भट्टी खुली हुई मिली। उसमें से आग निकल रही थी। संदेह हुआ तो परिजनों ने तलाश की। भट्टी के बाहर बच्ची के हाथ का कड़ा और चप्पल मिली। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची के साथ दरिंदगी की गई और फिर भट्‌टी में फेंक दिया गया।

4 आरोपी, 3 को हिरासत में लिया, शाम तक खुलासा
भीलवाड़ा के एसपी आदर्श सिद्धू ने बताया कि बच्ची की हत्या और जलाने की सूचना मिली है। कुछ सुराग भी मिले हैं। बच्ची से गैंग रेप की आशंकाना से मना नहीं किया जा सकता है। चार में से तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। शाम तक वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...