10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य... तो क्या भूत ने दिया NEET एग्जाम? गुजरात में आया अजीबोगरीब...

… तो क्या भूत ने दिया NEET एग्जाम? गुजरात में आया अजीबोगरीब मामला, NTA के ख‍िलाफ छात्रा पहुंची हाईकोर्ट

Published on

अहमदाबाद ,

गुजरात हाईकोर्ट में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. यहां हाईकोर्ट में एमबीबीएस सीट के लिए दावा करने वाली एक छात्रा ने याचिका दाखिल की है. उसका कहना है कि एडमिशन कमेटी ने दावा किया है कि वह घोस्ट उम्मीदवार है, क्योंकि उसके स्कोरकार्ड में लिखे हुए नंबर पर किसी के एग्जाम देने का कोई रिकॉर्ड उपलब्ध नही है.

अहमदाबाद की रहने वाली छात्रा ने गुजरात हाईकोर्ट में दावा किया है कि उसने इस साल नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंन्ट्रस टेस्ट (NEET)यूजी में शामिल हुई और मेडिकल सीट के लिए अच्छे स्कोर के साथ नीट का इम्तिहान क्लियर किया. इसके बाद जब वो ACPUGMEC में काउंसलिंग के लिए आवेदन किया और डॉक्यूमेंट वेरिफिरेशन भी किया.

छात्र के एडवोकेट ने कोर्ट में याचिका करते हुए कहा है कि उसे झटका तब लगा, जब एडमिशन कमेटी से संपर्क किया तो पता चला कि उसके एप्लीकेशन को मान्यता नहीं दी जा रही हैं. क्योंकि उसके दिए गए एप्लीकेशन नंबर में नीट परीक्षा किसी ने नहीं दी है. मतलब उस नंबर पर कोई इम्तिहान नहीं दे रहा था. इसलिए उनके लिए वो छात्र घोस्ट उम्मीदवार है. उनका स्कोर्ड रिकॉर्ड में शामिल नहीं है.

जब गुजरात हाईकोर्ट ने NTA (National testing agency) ने इस छात्रा के इम्तिहान पर यह नोटिफिकेशन सबमिट किया है कि छात्रा के डॉक्यूमेंट्स फर्जी हैं, क्योंकि उसके दिए गए एप्लीकेशन नंबर पर किसी ने नीट इम्तिहान नहीं दिया है. इस मामले में अगली सुनवाई इसी महीने की 22 तारीख को हाईकोर्ट ने तय की है.

कैसे सामने आया पूरा मामला
बता दें कि अहमदाबाद की एक छात्रा इस साल स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (एनईईटी) में शामिल हुई और अच्छे अंक प्राप्त किए, जिससे वह मेडिकल सीट के लिए योग्य हो गई. उन्होंने व्यावसायिक स्नातक चिकित्सा शैक्षिक पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश समिति (एसीपीयूजीएमईसी) में आवेदन किया और काउंसलिंग के दौरान दस्तावेज़ सत्यापन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा किया.

हालांकि, उनकी उम्मीदवारी पर एडमिशन कमेटी ने उनसे संपर्क किया और कहा कि उनके आवेदन पर विचार नहीं किया जा सकता क्योंकि किसी भी छात्र ने उनके द्वारा प्रदान किए गए आवेदन संख्या का उपयोग करके NEET नहीं दिया था. उनके अनुसार, वह एक ‘Ghost’ छात्रा थी और उसका स्कोरकार्ड उनके रिकॉर्ड में मौजूद नहीं था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...