10.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'बच्चों को माफ कर दो...', RSS प्रचारक पर हमले के आरोपियों की...

‘बच्चों को माफ कर दो…’, RSS प्रचारक पर हमले के आरोपियों की मां बोली

Published on

शाहजहांपुर ,

यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार रात हुए आरएसएस प्रचारक पर हमले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पुलिस अधीक्षक के घेराव की चेतावनी के बाद एसपी खुद आरएसएस कार्यालय पहुंचे. उन्होंने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. वहीं, विश्व हिंदू परिषद ने पुलिस अधीक्षक की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा किया है. इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है. फिलहाल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

दरअसल, थाना सदर बाजार क्षेत्र के टाउन हॉल में आरएसएस का कार्यालय है. कल देर रात कार्यालय के बाहर टॉयलेट करने को लेकर शशांक गुप्ता नाम के युवक का आरएसएस महानगर प्रचारक अमरजीत सिंह से विवाद हो गया था. मारपीट के बाद शशांक के परिवार वाले दो दर्जन लोगों के साथ पहुंचे थे.

‘कार्यकर्ताओं और प्रचारक के साथ मारपीट की गई’
आरोप है कि यहां कार्यालय के कार्यकर्ताओं और प्रचारक के साथ मारपीट की गई. इस घटना के बाद देर रात भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी जमकर हंगामा काटा. खास बात यह है कि मारपीट और हंगामा पुलिस के सामने होता रहा. मगर, पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

इस मामले में आरएसएस प्रचारक की तहरीर पर पुलिस ने शशांक गुप्ता, अमन, शेखर समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की. गुरुवार को पुलिस ने 3 लोगों को अरेस्ट कर जेल भी भेजा. पुलिस के सामने हुई मारपीट और गाली गलौज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

‘पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी जिम्मेदार’
बजरंग दल का कहना है कि ये आरएसएस के एक-एक कार्यकर्ता पर हमला है. इसके लिए पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं. आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाया जाए. हालांकि गुरुवार सुबह हंगामे के बाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा आरएसएस कार्यालय पहुंचे.

हम लोग सभी से माफी मांगने को तैयार- अर्चना गुप्ता
उन्होंने पदाधिकारियों के साथ बातचीत करके कार्रवाई का आश्वासन दिया. पुलिस अधीक्षक का कहना है कि बातचीत के बाद हालात सामान्य हैं. उधर, आरोपियों के परिवार के लोगों ने संघ कार्यालय के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. आरोपियों की मां अर्चना गुप्ता का कहना है कि संघ कार्यालय के लोगों ने मारपीट की है. उनके बेटों को फंसाया जा रहा है. हम लोग सभी से माफी मांगने को तैयार हैं. बच्चों को माफ कर दिया जाए.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...