7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिआपको जवाब देने में समर्थ हैं हमारे लोग, जब राज्यसभा में गुस्सा...

आपको जवाब देने में समर्थ हैं हमारे लोग, जब राज्यसभा में गुस्सा हो गए खरगे

Published on

संसद की कार्यवाही में मणिपुर मुद्दे पर चर्चा को लेकर अभी भी बाधा बनी हुई है। राज्यसभा और लोकसभा में जैसे ही कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष हंगामा करने लगा। विपक्ष मणिपुर के मसले पर नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़ा हुआ है। उधर, सरकार नियम 176 के तहत चर्चा कराने को तैयार है। हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

राजनाथ सिंह ने सेना में रिफॉर्म वाला बिल किया पेश
विपक्ष के हंगामे के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इंटर सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन कमांड एंड कंट्रोल एंड डिसिप्लिन बिल 2023 सदन में पेश करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार नए रिफॉर्म के माध्यम से राष्ट्र को सशक्त बनाने की कोशिश कर रही है। पुराने अनेक कानूनों को समाप्त किया गया है। लोकसभा में पेश यह बिल उसी कड़ी में यह बहुत अहम बिल है। दो अहम मकसदों को एक साथ पूरा करता है। यह हमारी सेना के तीनों बलों के बीच इंटिग्रेशन की ओर बढ़ाया गया एक अहम कदम है। जिससे वह भविष्य की चुनौतियों का सही तरीके से मुकाबला कर सकें। अनुशासन सेना की आत्मा होती है। यह आत्मविश्वास को बढ़ावा देने का काम करता है। किसी भी कमान में अनुशासन बनाए रखने के लिए यह महत्वपूर्ण बिल है।

राज्यसभा में सत्ता पक्ष का हंगामा, राजस्थान पर चर्चा हो..
राज्यसभा में आज सत्ता पक्ष फ्रंटफुट पर आ गई। जैसे ही 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई सत्ता-विपक्ष हंगामा करने लगे। सत्ता पक्ष की तरफ से नियम 176 के तहत चर्चा करने की मांग की गई। इस बीच सत्ता पक्ष के सांसद राजस्थान पर चर्चा हो के नारे लगाने लगे। इस दौरान कांग्रेस ने प्रमोद तिवारी और खरगे नियम 267 के तहत चर्चा कराने की मांग पर अड़े रहे। हंगामा होते देख राज्यसभा सभापति ने सोमवार तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

जब राज्यसभा में गुस्सा हो गए खरगे
राज्यसभा में विपक्ष जहां मणिपुर पर नियम 267 पर चर्चा की मांग कर रहा है वहीं सरकार ने इस मुद्दे पर नियम 176 पर चर्चा को तैयार है। इस बीच, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज सरकार से कहा कि इस सदन में राजस्थान और छत्तीसगढ़ पर चर्चा नहीं होनी चाहिए। इसकी चर्चा वहां की विधानसभा में होनी चाहिए। इसके बाद सत्ता पक्ष के कुछ सदस्यों की आपत्ति पर खरगे आपा खो बैठे और उन्हें कहा कि आपको जवाब देने के लिए हमारे लोग काफी सामर्थ रखते हैं।

वेल में विपक्षी सांसदों का हंगामा
विपक्षी सांसद सदन की कार्यवाही शुरू होती ही स्पीकर ओम बिरला के आसन के सामने आ गए। वो हंगामा करने लगे। इसी बीच प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष पर तंज सकते हुए कहा कि केवल कल का दिल्ली सर्विस बिल ही अहम नहीं है आज भी कई अहम बिल है। इस दौरान स्पीकर सदस्यों से शांत रहने की अपील करते रहे। लेकिन सदस्य आसन के सामने आकर पोस्टर लहराने लगे।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा
आज जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष मणिपुर के मुद्दे पर हंगामा करने लगे। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्षी दलों से आग्रह किया आज भी सदन में कई महत्पूर्ण बिल है। आप चर्चा करिए। लेकिन उनके आग्रह को कोई असर नहीं हुआ और विपक्षी सांसद शोरगुल करते रहे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...