7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिदरवाजे पर गुलदस्ता लेकर खड़े थे लालू और राहुल ने लगा लिया...

दरवाजे पर गुलदस्ता लेकर खड़े थे लालू और राहुल ने लगा लिया गले, तेजस्वी के हाथ पर हाथ रख क्या गारंटी दे गए?

Published on

पटना/दिल्ली

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार देर शाम लालू यादव से मिलने पहुंचे। दरवाजे पर गुलदस्ता लेकर लालू यादव स्वागत करने के लिए खड़े थे। लालू के हाथों में गुलदस्ता देखकर राहुल गांधी मुस्कुराते हुए उन्हें गले लगा लिया। गले लगते वक्त भी गुलदस्ता लालू यादव के ही हाथों में था। इस दौरान दोनों की गर्मजोशी देखते बन रही थी। ऐसा लग रहा था कि कितने दिन बाद दोनों की मुलाकात हो रही है। दरवाजे पर दो-चार शब्दों की औपचारिकता के बाद राहुल गांधी को लालू यादव अंदर कमरे में ले गए। जहां बिहार के डिप्टी सीएम और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और आरजेडी के पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी मौजूद थे।

तेजस्वी के हाथ पर राहुल का हाथ
लालू यादव और राहुल गांधी मुलाकात की जो तस्वीरें निकल कर सामने आई उसमें दिख रहा है कि कमरे में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव एक ही सोफा पर बैठे हैं। माहौल काफी खुशनुमा है। राहुल गांधी से लालू यादव कुछ कह रहे हैं और तेजस्वी के हाथ पर राहुल गांधी की हाथ है। ऐसा लग रहा है कि राहुल से किसी बात की गारंटी लालू यादव ले रहे हैं और राहुल गांधी पूरी तरह उस पर सहमति जता रहे हैं। आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी, केसी वेणुगोपालराव, अखिलेश सिंह, भक्त चरण दास और लालू के दामाद बैठे दिखाई दे रहे हैं।

लालू के साथ राहुल का डिनर
दरअसल, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत मिली है। राहुल गांधी को मिली सजा पर रोक लगा दी गई। माना जा रहा है कि इसके बाद राहुल की संसद सदस्यता बहाल होने के साथ-साथ उनके चुनाव लड़ने का रास्ता भी साफ हो गया। सूरत की कोर्ट ने उन्हें दो साल की सजा सुनाई थी। इसे संयोग ही कहें कि इसके बाद लालू यादव से मिलने राहुल गांधी पहुंचे थे। राहुल ने लालू के घर ही डिनर भी किया। मीसा भारती के आवास पर विशेष तैयारी की गई थी।

I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा
मानहानि मामले में राहुल को राहत मिलने के बाद राजनीतिक गतिविधियां अचानक बढ़ गई। राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यालय में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। फिर तमिलनाडु के पार्टी नेताओं के साथ अहम बैठक भी की। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहे। माना जा रहा है कि लालू यादव और राहुल गांधी की मुलाकात के दौरान I.N.D.I.A के संयोजक के नाम पर चर्चा हुई। इसके प्रबल दावेदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को माना जा रहा है। अगस्त के आखिर में इसकी अगली बैठक मुंबई में प्रस्तावित है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...