6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'राजा भैया के कई अवैध संबंध, मुझ पर की गई फायरिंग', पत्नी...

‘राजा भैया के कई अवैध संबंध, मुझ पर की गई फायरिंग’, पत्नी भानवी के दावे

Published on

नई दिल्ली,

यूपी में कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने तलाक के मामले में साकेत कोर्ट में शोनाली गुप्ता की अदालत में हलफनामा दाखिल किया है. लेकिन जज के अवकाश पर होने की वजह से सुनवाई 17 अक्तूबर तक टल गई है. राजा भैया ने लंबी हिंसक और घरेलू लड़ाई झगड़े के बाद पिछले साल भानवी से अपने वैवाहिक रिश्ते तोड़ने का मुकदमा दायर किया था. राजा भैया की तलाक की अर्जी पर कोर्ट ने नोटिस भेजकर भानवी से जवाब मांगा हैं. राजा भैया रघुराज प्रताप के विधान पार्षद भाई अक्षय प्रताप भी भानवी के निशाने पर हैं.

हलफनामें में कई खुलासे
अपने जवाबी हलफनामे में उसने कई सनसनीख़ेज़ खुलासे किए हैं. भानवी ने अपने पति राजा भैया के कोर्ट में किए उस दावे को फर्जी और मनगढ़ंत बताया है जिसे तलाक़ का आधार बनाया गया है. राजा भैया का दावा है कि भानवी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है. भानवी ने दावा किया है कि उसे टॉर्चर किया जाता है. वो इसका विरोध करती है तो राजा भैया उसके साथ हिंसा पर उतारू हो जाते हैं.

राजा भैया ने कई बार उसके साथ मारपीट की और जान से मार डालने की धमकी दी. अब तलाक़ का मुक़दमा दायर कर मानसिक तौर पर तनाव देना चाहते हैं. हलफनामे के जरिए भानवी का दावा है कि 23 अप्रैल 2015 को राजा भैया ने उसके साथ इस कदर मारपीट हॉस्पिटल की थी कि हालत खराब होने से उसे इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा था. इस दावे की पुष्टि के लिए हलफनामे के साथ उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट्स यानी एमएलसी और घायल अवस्था की तस्वीरें भी अदालत को सौंपी हैं.

फायरिंग का भी आरोप
राजा भैया के कई के साथ अवैध संबंध हैं. उसके पास इसके कई सबूत हैं. उन्हीं अवैध प्रेम संबंध और सबूतों का खुलासा उसने किया तो घर में भयानक झगड़ा हुआ था. बवाल ज्यादा बढ़ा तो राजा भैया ने अपने महल में भानवी पर फ़ायरिंग कर मारने की कोशिश भी की थी. भानवी सितंबर 2020 से राजा भैया के घर नहीं जा पाई क्योंकि राजा भैया ने पूरे इंतजाम कर उसे अपने घर आने से रोक रखा है.

राजा भैया बच्चों की भी उपेक्षा कर रहे हैं. नतीजतन बच्चों के लालन पालन और पढ़ाई का खर्चा और ज़िम्मा भी वही उठा रही है. बस्ती की भानवी का विवाह राजा भैया के साथ 1995 में हुआ. राजा भैया ने अपना एक राजनीतिक दल जनसत्ता दल भी बना रखा है.

साल 1995 में हुई थी शादी
बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखने वाली भानवी सिंह की शादी राजा भैया से 1995 में हुई थी. राजा भैया जनसत्ता दल के सुप्रीमो और और उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक है और इस सीट से लगातार सात बार से चुनाव जीत रहे हैं. राजा भैया और भानवी सिंह के दो बेटे और दो बेटियां हैं. साल 2022 के विधानसभा चुनाव के वक्त राजा भैया ने जो एफिडेविट दाखिल किया था, उसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति 23.24 करोड़ रुपये से ज्यादा की बताई थी. हलफनामे के मुताबिक, राजा भैया के पास 13.64 करोड़ और पत्नी भानवी सिंह के पास 6.08 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है. बाकी संपत्ति उनके चारों बच्चों नाम पर है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...