6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यहरियाणा: नूंह में हिंसा के बाद फिर गरजा बुलडोजर, खाली कराए जा...

हरियाणा: नूंह में हिंसा के बाद फिर गरजा बुलडोजर, खाली कराए जा रहे कब्जे, तोड़ी गईं दुकानें

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के नूंह में हिंसा से माहौल में तनाव है. इस बीच, जिला प्रशासन ने एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है. शनिवार को यहां SHKM गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज के पास अवैध दुकानें तोड़ी गई हैं. इसके साथ ही अवैध कब्जे भी खाली कराए गए हैं. शनिवार सुबह नूहं प्रशासन की टीम नलहार मंदिर के रास्ते में स्थित अस्पताल के ठीक सामने पहुंची और वहां अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू कर दिया. शहर में लगातार बुलडोजर की कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वाले लोगों में हड़कंप है.

जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई डिस्ट्रिक्ट टाउन प्लानर (NUH) की तरफ से की जा रही है. करीब 40 दुकानें अवैध हैं, इन्हें तोड़ा जा रहा है. ये वो जगह है, जहां पर 31 जुलाई को हिंसा भड़कने के बाद गाड़ियां जलाई गई थीं और पत्थरबाजी हुई थी. नूंह में शनिवार को नई गांव, सिंगार, बिसरू, डुडोली पिंगवा, फिरजोपुर में भी बुलडोजर चलेगा. प्रशासन से जुड़े लोगों का कहना है कि यहां अवैध कब्जे हटाए जाएंगे.

प्रशासन ने कहा- सीएम के आदेश पर एक्शन
नूंह के SDM अश्विनी कुमार ने बताया कि सीएम के आदेश पर कार्रवाई हुई है. सारा अवैध निर्माण है. दंगों में भी ये लोग शामिल थे, इसलिए सीएम के आदेश पर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर मौजूद अधिकारियों के मुताबिक, अवैध कब्जे की जमीन खाली करवाई जा रही है. इससे पहले शुक्रवार को स्थानीय प्रशासन ने चार जगहों पर बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाए थे. गुरुवार को नूहं के तावडू में बुलडोजर चला था.

रोहिंग्याओं की 200 झुग्गियां जमींदोज
पुलिस ने तावडू रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया था. बताया जा रहा है कि इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था. पुलिस ने बुलडोजर से 200 से अधिक झुग्गियां को गिरा दिया. बुलडोजर का एक्शन करीब 4 घंटे तक चला. बताया जा रहा है कि इन झुग्गियों में बांग्लादेश के काफी लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं. इनमें से कई लोग हिंसा में शामिल थे.

मेवात-नूंह में 31 जुलाई को हुई थी हिंसा
बता दें कि हरियाणा के नूंह-मेवात में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया. देखते ही देखते यह विवाद दो समुदायों के बीच हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. हिंसा में 2 होमगार्ड समेत 6 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने हिंसा के आरोपियों पर एक्शन तेज कर दिया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...