6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यभीलवाड़ा कांड पर गहलोत का बयान, मणिपुर जल रहा है, राजस्थान से...

भीलवाड़ा कांड पर गहलोत का बयान, मणिपुर जल रहा है, राजस्थान से तुलना राजनीति

Published on

जयपुर

राजस्थान के भीलवाड़ा में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप और भट्‌टी में जलाने के मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भीलवाड़ा के कोटड़ी में थाने के बाहर सर्वसमाज का धरना चल रहा है। बीजेपी के नेता इस मामले पर सरकार को घेरने में लगे हैं। वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि कल भीलवाड़ा की घटना में, पुलिस ने रात में 4-5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस और क्या करेगी? यही तो करेगी। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने में हम सभी राज्यों में नंबर एक हैं।

गहलोत ने इस मौके पर केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मणिपुर की घटनाओं को कम करने के लिए, जहां पीएम मोदी ने एक बड़ी गलती की है। अमित शाह एक बार ओपचारिता करने के लिए जाकर आ गए। आप ऐसे राज्य (मणिपुर) की तुलना राजस्थान और छत्तीसगढ़ से कर रहे हैं। यह राजनीति है और हम इसे स्वीकार नहीं करते।

मणिपुर जल रहा है, राजस्थान से तुलना राजनीति
80-85 दिन हो गए हैं, मणिपुर जल रहा है। 100 से अधिक घटनाएं हो गई होंगी। वहां 3-4 हजार एफआईआर दर्ज हो गई हैं। वहां दो समुदाय आपसे मं दुश्मनी पाले हुए हैं। उनके पास हथियार आ गए हैं। या तो लूट लिए हैं या पुलिस ने दे दिए हैं, एके-47 भी उसमें शामिल हैं। उस राज्य से राजस्थान और छत्तीसगढ़ से तुलना करो, ये पूरी तरह राजनीति है, चाहे प्रधानमंत्री बाेले या कोई बोले, इसे अस्वीकार करते हैं।

एक महीने में दोषियों को सजा, जोधपुर की हो या घटना भीलवाड़ा की हो
सीएम गहलोत ने कहा, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। मैंने कड़े निर्देश दिए है पुलिस को, मनचले टाइप लोग हैं या जो गैंग बनाए लोग हैं, जो इसप्रकार किडनैप कर लेते हैं, उन लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं करो। हमारी कोशिश है कि भीलवाड़ा की घटना में चालान जल्दी पेश हो। एक महीने में कोर्ट से फैसला हो। चाहे जोधपुर की घटना हो या भीलवाड़ा हो, तमाम घटनाओं पर सरकार बेहद गंभीर है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...