6.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्ययूपी : पेशाब पिलाई, इंजेक्शन लगाया और... बच्चों के साथ हैवानियत की...

यूपी : पेशाब पिलाई, इंजेक्शन लगाया और… बच्चों के साथ हैवानियत की दिल दहला देने वाली घटना

Published on

सिद्धार्थनगर ,

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला वीडियो सामने आया है. जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें 2 बच्चों को चोरी के शक में दबंगों ने बेरहमी से पीटा. बर्बरता की हदें यहीं नहीं थमीं. उनके साथ वो हैवानियत की गई, जिससे लोग सिहर उठे. एक पीड़ित लड़का 15 साल और दूसरा 10 साल का है. दोनों अलग-अलग समुदाय के हैं.

ये घटना 4 अगस्त की पथरा थाना क्षेत्र के कोनकटी चौराहा के पास स्थित अरशान चिकन शॉप की है. यहां दो बच्चों को पैसों की चोरी के शक में पकड़ा गया था. इसके बाद दबंगों ने उनके साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं. बच्चों को सूखी मिर्च खाने और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया.

हाथ बांधकर इंजेक्शन भी लगाया गया
इतना ही नहीं दोनों के कपड़े उतारे गए और गुप्तांगों में मिर्च डाली गई. साथ ही हाथ बांधकर इंजेक्शन भी लगाया गया. इस दौरान बच्चे के हाथों को बांधा गया था. उनके साथ हो रही इस हैवानियत को किसी ने कैमरे में कैद करके वायरल कर दिया. इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

6 आरोपियों को हिरासत में लिया- पुलिस
इस मामले में सिद्धार्थनगर के अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो संज्ञान में आया था. इस पर तुरंत ही जांच कर तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस ने 6 आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया है. विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...