5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'नूंह में जान बचाने के लिए गोलियां चलाईं, पूरी करेंगे बृजमंडल यात्रा',...

‘नूंह में जान बचाने के लिए गोलियां चलाईं, पूरी करेंगे बृजमंडल यात्रा’, बोले हिंसा वाले दिन यात्रा लीड कर रहे VHP नेता

Published on

नई दिल्ली,

हरियाणा के नूंह-मेवात में 31 जुलाई को बृजमंडल यात्रा निकाली गई थी. इसी दौरान यात्रा पर पथराव हो गया था. यह विवाद दो समुदायों के बीच हिंसा में बदल गया था, सैकड़ों कारों में आग लगा दी गई थी. इसमें 2 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी. अब सामने आ रहा है कि इसी महीने एक बार फिर से बृजमंडल यात्रा निकाली जाएगी. इस बात का ऐलान विहिप के संयुक्त महासचिव डॉ. सुरेंद्र जैन ने किया. उन्होंने कहा कि ये इंटेलीजेंस का पूरी तरह से फेलियर है, जिसके कारण 31 जुलाई को हिंसा हुई. जैन ने कहा कि इस मामले में अब जो बुलडोजर एक्शन हो रहा है, वो सही है. लेकिन इसमें तेजी लानी चाहिए.

डॉ. सुरेंद्र जैन ही 31 जुलाई के दिन यात्रा को लीड कर रहे थे. जैन ने कहा कि हरियाणा के नूंह में एक बार फिर यह धार्मिक यात्रा निकाली जाएगी. क्योंकि ये यात्रा अभी अधूरी है, इसे पूरा किया जाएगा. जो कि इसी महीने निकाली जाएगी. उन्होंने कहा कि उस दिन चारों तरफ से गोलियां चलाई जा रही थीं. हिंदुओं की जान पर आ गई थी. यही वजह है कि आत्मरक्षा के लिए हिंदू रक्षकों को गोली चलानी पड़ी, नहीं तो आज हम और यात्रा में फंसे लोग सामने नहीं आ पाते.

उधर, नूंह के जिला प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कर्फ्यू में 6 अगस्त यानी रविवार को भी ढील दी जा रही है. डीएम ने कहा कि सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोग जरूरी सामान की खरीदारी कर सकते हैं.

AAP नेता जावेद अहमद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज
उधर, नूंह हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी के हरियाणा के प्रदेश संयोजक जावेद अहमद के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है. उन पर सोहना के निरंकारी चौक पर 31 जुलाई को बजरंग दल के कार्यकर्ता प्रदीप कुमार की हत्या का आरोप है. प्रदीप के साथी बजरंग दल के कार्यकर्ता पवन कुमार ने FIR दर्ज कराई है.

FIR में इन बातों का जिक्र
नूंह के नलहड मंदिर से रेस्क्यू कराने के बाद नूंह की पुलिस लाइन लाया गया था. वहां से रात 10:30 बजे वो अपनी तीन गाड़ियों में घर के लिए निकले, उन्हें एक पुलिस वैन एस्कॉर्ट कर रही थी. सोहना के पास पुलिस वैन के पुलिसकर्मी ये कहते हुए चले गए कि आगे रूट क्लीयर है. इसके बाद एक स्कॉर्पियो कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया. केएमपी पर उनकी गाड़ी को कार ने ओवरटेक करके रुकवा लिया. पवन के मुताबिक भीड़ में मौजूद जावेद अहमद ने कहा कि इन्हें मार दो, बाकी मैं देख लूंगा. इसके बाद भीड़ ने दोनों को कार से निकाल लिया और बुरी तरह पीटा. पवन के मुताबिक उसे पुलिस वहां से निकाल ले गई, लेकिन प्रदीप नहीं निकल सका. क्योंकि उसके सिर पर लोगों ने रॉड मार दी थी. बाद में प्रदीप की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई. पवन ने एफआईआर में लिखाया है कि वह जावेद अहमद को अच्छी तरह पहचानता है. सोहना चौक पर 200 लोगों की भीड़ मिली थी, जिसे जावेद अहमद लीड कर रहा था. इस मामले में पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर दिया है.

नूंह में बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले ओवैसी?
नूंह और मेवात पर बुलडोजर कार्रवाई को लेकर असदुद्दीन औवेसी ने सवाल पूछा कि क्या सिर्फ मुसलमानों के घर तोड़ोगे? क्या आप उन लोगों के घर तोड़ देंगे, जिन्होंने मस्जिद के इमाम को मार डाला, मस्जिद जला दी?

कब और कैसे भड़की हिंसा?
नूंह में हिंदू संगठनों ने हर साल की तरह इस बार भी बृजमंडल यात्रा निकालने का ऐलान किया था. प्रशासन से इसकी इजाजत भी ली गई थी. सोमवार को बृजमंडल यात्रा के दौरान इस पर पथराव हो गया था. देखते ही देखते यह हिंसा में बदल गया. सैकड़ों कारों को आग लगा दी गई. साइबर थाने पर भी हमला किया गया. फायरिंग भी हुई. इसके अलावा एक मंदिर में सैकड़ों लोगों को बंधक बनाया गया. पुलिस की दखल के बाद लोगों को वहां से निकाला गया. पुलिस पर भी हमला हुआ. नूंह के बाद सोहना में भी पथराव और फायरिंग हुई. वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...