5.5 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यBJP सांसद राम शंकर कठेरिया को दो साल की जेल, इस मामले...

BJP सांसद राम शंकर कठेरिया को दो साल की जेल, इस मामले में MP-MLA कोर्ट ने सुनाई सजा

Published on

आगरा,

इटावा से बीजेपी सांसद राम शंकर कठेरिया को आगरा की एमपी एमएलए कोर्ट ने मारपीट के एक मामले में 2 साल जेल की सजा सुनाई है. साथ ही 50000 रुपये का अर्थदंड भी लगाया है. कोर्ट का फैसला आने के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया काफी मायूस नजर आए. उन्हें यह सजा बिजली कंपनी के अधिकारी से मारपीट के आरोप में सुनाई गई है.

फैसला सुनाए जाने के बाद उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला मंजूर है लेकिन वह आगे अपील भी करेंगे. यह घटना 16 नवंबर 2011 की है. हरीपर्वत थाने में सांसद रामशंकर कठेरिया और अज्ञात समर्थकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147 और 323 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था.

पुलिस ने सांसद रामशंकर कठेरिया के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया था. मुकदमे में गवाही और बहस की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एमपी एमएलए कोर्ट ने शनिवार को लगभग 11 साल बाद फैसला सुनाया.

फैसले में इटावा सांसद रामशंकर कठेरिया को दोषी करार दिया गया. अदालत के फैसले के बाद सांसद रामशंकर कठेरिया ने मीडिया से बातचीत की. उन्होंने 12 साल पहले हुई घटना की जानकारी दी. सांसद ने बताया कि एक महिला उनके पास रोते हुए आई थी.

महिला बिजली कंपनी के अधिकारियों से परेशान थी, महिला उनके दफ्तर में बैठकर सुसाइड करने की बात कह रही थी. महिला की पीड़ा सुनने के बाद वह अधिकारियों से बातचीत करने पहुंचे थे. बातचीत के दौरान हंगामा हो गया था. टोरेंट पावर के सुरक्षा निरीक्षक समेधी लाल नें हरी पर्वत थाने में तहरीर देकर सांसद कठेरिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था.

अधिकारी ने आरोप लगाया था कि वो टोरेंट पावर लिमिटेड (आगरा) के कार्यालय में बिजली चोरी से जुड़े मामलों का निपटारा कर रहे थे. उसी दौरान स्थानीय सांसद राम शंकर कठेरिया के साथ आए दस-पंद्रह समर्थकों ने अधिकारी भावेश रसिक लाल शाह के कार्यालय में घुसकर मारपीट शुरू कर दी थी. मारपीट में कंपनी के मैनेजर भावेश रसिक लाल शाह को काफी चोटें आई थी. इसके बाद सांसद के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था. उस वक्त वो आगरा के ही सांसद थे.

कठेरिया की जाएगी सांसदी
बता दें कि कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने और दो साज की सजा मिलने के बाद अब उनकी सांसदी भी जा सकती है. नियम के मुताबिक जिस नेता को दो साल या उससे ज्यादा की सजा कोर्ट से मिल जाती है वो एमपी या एमएलए के पद पर नहीं रह सकते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...