7.8 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यकाम खराब किया तो बुलडोजर चलेगा... नागपुर में नितिन गडकरी ने ठेकेदारों...

काम खराब किया तो बुलडोजर चलेगा… नागपुर में नितिन गडकरी ने ठेकेदारों की जमकर ली क्लास

Published on

नागपुर

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को विकास कार्यों के लिए जाना जाता है। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह ठेकेदारों को चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। दरअसल नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस नागपुर के एक भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान गडकरी ने ठेकेदारों की जमकर क्लास ली। उन्होंने कहा कि ठेकेदार याद रखें कि खराब काम किया तो बुलडोजर चलेगा।

कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा, ‘नागपुर के ठेकेदार भी बहुत चालू हैं जो भी काम करते हैं पूरा खराब करते हैं। जो भी कॉन्ट्रैक्टर खराब काम करता है, उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए। कॉन्ट्रैक्टर को टर्मिनेट करो। ठेकेदार याद रखें यदि खराब काम किया तो बुलडोजर उनके ऊपर चलेगा इसलिए अच्छा काम करो।’

‘ड्रेनेज नाले पूरी तरह साफ होने चाहिए’
गडकरी ने नागपुर महानगरपालिका के कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा, ‘बारिश का मौसम है। ड्रेनेज नाले पूरी तरह साफ होने चाहिए।’ उन्होंने कहा कि वो 4 से 5 अभी नागपुर में ही रहने वाले हैं और बरसात में घूमेंगे।गडकरी ने सख्त लहजे में आगे कहा कि बारिश आती है और यदि कहीं पानी रुकता है तो वह जनता को लेकर महानगर पालिका के कमिश्नर के दरवाजे धरना प्रदर्शन करवाएंगे।

नेताओं पर किया कटाक्ष
गडकरी ने कहा कि नेताओं को सिर्फ अपने बेटे की रोजगार की चिंता रहती है, आधे नेता इसी में लगे रहते हैं। गडकरी ने कहा, ‘नेता बोलता है कि पत्नी को टिकट दो, चमचे को टिकट दो, ड्राइवर को टिकट दो, चौथा नाम नहीं रहता इनके पास। बहुत रहा तो बोलते हैं कि हमारी जात वाले को टिकट दो।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...