15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यअमित शाह से शरद पवार खेमे के नेता की सीक्रेट मीटिंग? जयंत...

अमित शाह से शरद पवार खेमे के नेता की सीक्रेट मीटिंग? जयंत पाटिल ने दी ये सफाई

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में शरद पवार के वफादार माने जाने वाले वरिष्ठ एनसीपी नेता जयंत पाटिल ने रविवार को उन आरोपों का खारिज कर दिया जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने पुणे में अमित शाह से सीक्रेट मीटिंग की थी. उन्होंने अमित शाह से मिलने के दावों का खंडन किया. महाराष्ट्र एनसीपी के प्रमुख पाटिल ने इन अटकलों को भी खारिज कर दिया कि वह शिवसेना-भाजपा सरकार में अजीत पवार के नेतृत्व वाले समूह में शामिल होने के लिए तैयार हैं. वरिष्ठ बीजेपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने भी इस बात को साफ कर दिया कि शाह और पाटिल के बीच कोई बैठक नहीं हुई है.

पाटिल ने सीक्रेट मीटिंग से किया इनकार
बता दें कि अमित शाह ने रविवार को पुणे में सेंट्रल रजिस्ट्रार ऑफ कोऑपरेटिव सोसाइटीज (सीआरसीएस) कार्यालय का डिजिटल पोर्टल लॉन्च किया था. पाटिल ने कहा कि वह शनिवार शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) प्रमुख शरद पवार के साथ थे. उन्होंने कहा कि बाद में उनके घर पर वरिष्ठ सहयोगियों अनिल देशमुख, राजेश टोपे और सुनील भुसारा से मुलाकात की.

पाटिल ने कहा कि जिन लोगों ने ये अफवाहें फैलाईं, उन्हें जवाब देना चाहिए कि मैं किस समय पुणे में शाह से मिला और उन्हें सबूत दिखाना चाहिए. मैं हमेशा शरद पवार के साथ हूं. ऐसी अटकलें बंद होनी चाहिए.” पाटिल ने कहा कि उन पर पाला बदलने का कोई दबाव नहीं है और उन्होंने किसी से कोई बातचीत नहीं की है.

वरिष्ठ एनसीपी नेता ने कहा, “मैंने मुंबई में इंडिया कॉन्क्लेव के आयोजन के लिए (शनिवार को) एमवीए बैठक में भाग लिया, मैं आयोजन समिति का हिस्सा हूं, इसलिए यह स्पष्ट है कि ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं.” पाटिल ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य एनसीपी का आधार बढ़ाना है.

फडणवीस ने कहा, नहीं हुई कोई मीटिंग
वहीं इस मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस ने कहा, ‘शाह और जयंत पाटिल के बीच कोई बैठक नहीं हुई है, जो लोग अफवाह फैला रहे हैं उन्हें जानकारी को सार्वजनिक करने से पहले उसकी पुष्टि कर लेनी चाहिए.’

एनसीपी का एक हिस्सा सरकार में शामिल
बता दें कि शरद पवार के भतीजे अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायक पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में शामिल हुए थे. अजित ने उपमुख्यमंत्री और आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी. इसके बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शरद पवार खेमे के विधायकों में बेचैनी बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं. इस बीच, एनसीपी विधायक जितेंद्र अह्वाड ने भी कहा कि जयंत पाटिल की शाह से मुलाकात की खबरें गलत हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक शरद पवार के साथ रहूंगा.’

गौरतलब है कि अजित पवार और एनसीपी के आठ विधायक पिछले महीने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली राज्य सरकार में शामिल हुए थे। अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री और आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद से महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में शरद पवार खेमे के विधायकों में बेचैनी बढ़ने की अटकलें तेज हो गई हैं। इस बीच, एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने भी जयंत पाटिल की शाह से मुलाकात की खबरों को गलत बताया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक शरद पवार के साथ रहूंगा।’

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...