15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्य'पिता के जाने के बाद अपनों ने दिए जख्म...', छलका चिराग पासवान...

‘पिता के जाने के बाद अपनों ने दिए जख्म…’, छलका चिराग पासवान का दर्द

Published on

खगड़िया ,

लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को बिहार के खगड़िया पहुंचे. यहां एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर उम्मीदवारी को लेकर बड़ा ऐलान किया. चिराग ने कहा कि इस सीट से वो या उनकी मां चुनाव लड़ेंगी. इस दौरान उन्होंने चाचा पशुपति कुमार पारस और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला भी बोला.

चिराग पासवान ने कहा कि पिता के निधन के बाद अपनों ने सहारा देने के बजाय जख्म देने का काम किया. हाजीपुर सीट उनके पिता की कर्मभूमि रही है. लिहाजा इस सीट पर या तो वो लड़ेंगे या मां लड़ेंगी. साल 2019 के चुनाव में जिस-जिस सीट से लोजपा चुनाव लड़ी थी, वो सभी सीटें हमारी प्राथमिकता में हैं.

‘इसलिए बिहार में परिवर्तन की जरूरत’
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि वो चिंता छोड़कर कभी बेंगलुरु तो कभी मुंबई के दौरे में लगे हैं. इसलिए बिहार में परिवर्तन की जरूरत है. बीते महीने भी चिराग ने सीएम नीतीश पर हमला बोला था. नालंदा में उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार को अपनी पार्टी टूटने का डर लग रहा है.

‘दूसरों के दल तोड़ने वाले डरते हैं’
उन्होंने ने कहा था कि जो दूसरों के दल को तोड़ता है उसे अपनी पार्टी टूटने का हमेशा डर लगा रहता है. उनकी पार्टी के कई MLA और MP हमारे संपर्क में हैं. गौरतलब है कि लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं. वो पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर एनडीए गठबंधन का सहयोग करने की अपील कर रहे हैं.

इसी कार्यक्रम के तहत वो नालंदा के थरथरी प्रखंड अंतर्गत भथहर गांव पहुंचे थे. इस दौरान मूसलाधार बारिश में भी समर्थक उनका इंतजार करते दिखे थे. लोगों ने सिर पर कुर्सी रखकर उनका इंतजार किया और हजारों की संख्या में समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...