15.3 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी को वापस मिली सांसदी, इतने खुश हुए अधीर कि मिठाई...

राहुल गांधी को वापस मिली सांसदी, इतने खुश हुए अधीर कि मिठाई से भर दिया खरगे का मुंह

Published on

नई दिल्ली

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने के बाद कांग्रेस के नेता आज इतने खुश हुए नेताओं के मुंह मिठाई से भर गए। हां, यह दिलचस्प नजारा तब देखने को मिला जब लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को बधाई दे रहे थे। ऑफिस में मिठाइयां बांटी जा रही थीं। अधीर हंसते हुए नारा लगा रहे थे और खरगे को मिठाई खिलाने के लिए आगे बढ़े। खरगे ने भी मुंह खोला। उन्हें लगा होगा कि मिठाई का छोटा टुकड़ा होगा लेकिन अधीर ने तो उनका मुंह ही मिठाई से भर दिया। खरगे का मुंह दो सेकेंड तक खुला का खुला रह गया।

राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाल होने का जश्न मनाने के लिए I.N.D.I.A गठबंधन के नेता कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंचे थे। सभी के चेहरे खिले हुए थे। अधीर के मिठाई खिलाने के बाद खरगे भी खड़े हुए और उन्होंने एक-एक नेताओं को मिठाई खिलाई।जो नेता हाथ में मिठाई लेने की कोशिश करते, खरगे कहते कि नहीं मुंह खोलो। खरगे ने अधीर को भी मिठाई खिलाई। सभी ने तालियां बजाईं और इसके बाद विपक्षी सदस्य लोकसभा की कार्यवाही के लिए सदन में पहुंचे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...