17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यनूंह में 'ताऊ के बुलडोजर' पर ब्रेक, हाई कोर्ट के आदेश के...

नूंह में ‘ताऊ के बुलडोजर’ पर ब्रेक, हाई कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई पर लगी रोक

Published on

चंडीगढ़,

हरियाणा के नूंह जिला में हिंसा के बाद से खट्टर सरकार ऐक्शन मोड में है। ब्रजमंडल यात्रा में हुई हिंसा के बाद से ही सरकार की तरफ से अवैध निर्माण पर बुलडोजर चल रहा है। लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद ताऊ के बुलडोजर पर ब्रेक लग गई है। हरियाणा सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई को रोक दिया है। दरअसल सरकार की तरफ से नूंह में लगातार हिंसा में शामिल आरोपियों के निर्माण और दुकानों को गिराया जा रहा था। नूंह के उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को अवैध निर्माण पर कार्रवाई रोकने के आदेश दिए हैं।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में नूंह हिंसा मामले पर सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने इस मामले में सु-मोटो लिया और सरकार की तोड़फोड़ की कार्रवाई पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार से पूछा है कि अबतक तक कितने ढांचे गिराए गए हैं। हाईकोर्ट ने खट्टर सरकार से सारी जानकारी मांगी है। हाईकोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से एजी बलदेव महाजन मौजूद रहे।

नूंह में हालात सामान्य
नूंह में फिलहाल हालात सामान्य हैं। गत 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद कोई घटना अभी तक समाने नहीं आई है। जिले भर में सरपंच सहित दोनों समुदाय के साथ बैठक रविवार को कई बैठक की गई हैं। उन्होंने कहा कि 84 कोस की परिक्रमा भाईचारे की मिसाल है। लोग आपसी मनमुटाव को दूर करें और आपस में बैठकर इसका समाधान निकालें। आरोपियों को पुलिस के हवाले करें और भविष्य में भाईचारा कायम रहे। डीसी ने कहा कि व्यापारी वर्ग भी सामने आया है।

162 स्थाई तथा 591 कच्चे स्ट्रक्चर धराशायी किए
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिजारनिया ने कहा कि जिस इमारत से पत्थर बाजी हुई, उनको तोड़ा जा रहा है। साथ ही वन विभाग, पंचायत विभाग, जिला योजनाकार विभाग सरकारी संपत्ति से कब्जा हटवा रहे हैं। रविवार को 37 जगह अभियान चलाकर 57 एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। कुल मिलाकर अब तक 162 स्थाई तथा 591 कच्चे स्ट्रक्चर धराशायी किए गए हैं। इसके अलावा 56 एफआईआर दर्ज हुई हैं, 147 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

हिंसा के आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस हिंसा में शामिल आरोपियों की तलाश में जुटी है. लगातार अलग अलग जगहों पर छापेमारी की जा रही है. अब तक 56 FIR दर्ज की गई हैं. 147 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इनमें से 8 लोगों को पड़ोसी राजस्थान के भरतपुर-अलवर से गिरफ्तार किया गया है.

31 जुलाई को हिंसा के बाद से जारी है एक्शन
बता दें कि हरियाणा के नूंह में 31 जुलाई को हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है. सरकारी एजेंसियों ने उपद्रवियों की तलाश शुरू कर दी है. उनकी अवैध संपत्तियों को भी ढहाया जा रहा है. इसके साथ ही उन जगहों का भी पता लगाया जा रहा है, जहां से पत्थरबाजी की घटनाएं हुई हैं. शनिवार को प्रशासन ने हिंसा के दौरान जिस होटल से पत्थरबाजी हुई थी, उसको बुलडोजर से ढहा दिया है. पूरे हरियाणा में करीब 104 एफआईआर दर्ज की गई हैं. करीब 216 गिरफ्तारियां हुई हैं और 83 लोगों को हिरासत में लिया है.

अतिक्रमण के खिलाफ जारी रहेगा अभियान – डीएम
जिला प्रशासन ने शनिवार को नलहर मेडिकल कॉलेज के आसपास की 2.6 एकड़ जमीन समेत 12 अलग-अलग स्थानों पर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया. डीएम ने कहा, अवैध निर्माण और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई चलती रही है. ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है. एसडीएम अश्विनी कुमार ने कहा, ये अवैध निर्माण थे. तोड़े गए निर्माणों के मालिकों को पहले ही नोटिस दिए गए थे. ब्रज मंडल धार्मिक यात्रा के दौरान हुई हिंसा में कुछ अवैध निर्माण के मालिक भी शामिल थे. अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी रहेगा.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...