17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यज्ञानवापी में 'त्रिशूल' नहीं बल्कि 'अल्लाह'... मुस्लिम पक्ष के वकील का दावा

ज्ञानवापी में ‘त्रिशूल’ नहीं बल्कि ‘अल्लाह’… मुस्लिम पक्ष के वकील का दावा

Published on

लखनऊ ,

वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद के ASI सर्वे का आज 5वां दिन है. मस्जिद में सर्वे जारी है, लेकिन इस दौरान मुस्लिम पक्ष अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील ने एक बड़ा दावा कर दिया है. उन्होंने कहा है कि सर्वे के दौरान मस्जिद में दिख रहा त्रिशूल का चिन्ह वास्तव में त्रिशूल का चिन्ह नहीं है बल्कि ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है.

अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील अखलाक अहमद ने खास बातचीत में बताया कि जितने भी दावे इस समय मीडिया रिपोर्ट में मंदिर को लेकर किया जा रहा है, वह कमीशन की कार्यवाही के वक्त की तस्वीरें और वीडियोज हैं. अभी हो रही है ASI सर्वे कमीशन की कोई भी रिपोर्ट बाहर नहीं आ सकती, क्योंकि इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है.

सर्वे में त्रिशूल का चिन्ह मिलने का दावा
अखलाक अहमद ने आगे कहा कि जितनी भी तस्वीरें बाहर आ रही हैं वह पिछली बार एडवोकेट सर्वे की कार्यवाही में ली हुई तस्वीरें हैं. उन्होंने बताया कि ASI को यह जांच करना है कि मस्जिद के नीचे आखिर है क्या? जो भी फोटो वीडियो चलाया जा रहा है वह पिछली बार वकील कमीशन की कार्यवाही के दौरान का है और उसको फिर से क्यों नए तरीके से डेवलप कर रहे हैं?

मस्जिद के गुंबद की तस्वीरें पिछली बार की
वकील अखलाक अहमद ने यह भी कहा कि दिखाई जा रही मस्जिद के गुंबद की तस्वीरें भी पिछली बार की हैं. अभी हो रही ASI सर्वे की रिपोर्ट सीलबंद होकर कोर्ट में जानी है. वह बाहर आ ही नहीं सकती है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मस्जिद के गुंबद के नीचे शंक्वाकार आकृति या शिखर नुमा आकृति के सवाल के जवाब में मसाजिद कमेटी के वकील अखलाक अहमद ने बताया कि दुनिया में जितने भी बड़े गुंबद होते हैं, वह दो हिस्सों में ही बनते हैं. अगर ऐसी बनावट नहीं होगी तो हवा क्रॉस होने की जगह ना होने के चलते वह गुंबद गिर जाएंगे.

इसके बाद उन्होंने कहा कि ASI की रिपोर्ट में यह बताया जाएगा कि मिल रहे इस तरह के चिन्ह किस कालखंड में बनते थे? यह रिपोर्ट मुकदमे के फैसले के दौरान ही खुलेगा.उन्होंने बताया कि उस दौर में जिस तरह के कारीगर रहे होंगे उन्होंने वैसे ही चीजों को इमारतों पर उकेरा है. मुगलकालीन सिक्कों पर भी स्वास्तिक और ओम की आकृति उकेरी जाती थी. इसलिए यह कह देना कि कमल का फूल सिर्फ मंदिरों पर ही बना हुआ मिलेगा, गलत है. फूल तो कोई भी बना सकता है. उसका मंदिर या इस्लाम से कोई मतलब नहीं है.

जिसको आप त्रिशूल कह रहे हैं हम उसको ‘अल्लाह’ लिखा हुआ मानते हैं
ज्ञानवापी मस्जिद में त्रिशूल के चिन्ह मिलने के सवाल के जवाब में अंजुमन इंतजामिया मसाजिद कमेटी के वकील ने कहा कि जिसको आप त्रिशूल कह रहे हैं हम उसको ‘अल्लाह’ लिखा हुआ मानते हैं. क्योंकि ‘अल्लाह’ भी वैसे ही लिखा जाता है. उन्होंने दावा किया कि वह त्रिशूल नहीं, बल्कि अल्लाह लिखा हुआ है. अखलाक अहमद ने फिर दोहराया कि रिपोर्ट जब सामने आएगी तब उसमें निकलकर सामने आएगा. इस मामले में किसी तरह की फोरकास्टिंग करने की जरूरत नहीं है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...