17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यमैं राज ठाकरे को फोन करने के लिए तैयार, उद्धव ठाकरे का...

मैं राज ठाकरे को फोन करने के लिए तैयार, उद्धव ठाकरे का अचानक हृदय परिवर्तन क्यों, फिर एक हो जाएंगे दोनों भाई?

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र की सियासत में फिर बड़ी हलचल होती हुई नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह है उद्धव ठाकरे का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि वे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे को फोन करने के लिए तैयार हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे ने कहा कि दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की स्मारक के सन्दर्भ में वह राज ठाकरे को फोन करने को तैयार हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मौका आने पर वे राज ठाकरे से बातचीत करेंगे। बीएमसी समेत विधानसभा और लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही पार्टियों के कार्यकर्ता बार-बार यह गुहार लगा रहे हैं कि दोनों भाइयों को अब एक साथ आना चाहिए। हालांकि, शिवसेना और मनसे गठबंधन पर उद्धव ठाकरे ने कुछ नहीं बोला है जबकि राज ठाकरे पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी पार्टी किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगी बल्कि अकेले ही चुनाव लड़ेगी। मुंबई के शिवाजी पार्क के सामने मौजूद मेयर बंगले में बालासाहेब ठाकरे का स्मारक बनाया जाना है।

बालासाहेब ठाकरे के ऐतिहासिक भाषणों की प्रति राज ठाकरे के पिता और बाल ठाकरे के भाई श्रीकांत ठाकरे के पास थी। अब यह सब राज ठाकरे के पास में मौजूद की उम्मीद है। इन चीजों को उद्धव ठाकरे स्मारक में इस्तेमाल करना चाहते हैं। ताकि स्मारक में आने वाले लोगों को बाल ठाकरे के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके। इसलिए उद्धव ठाकरे, राज ठाकरे को फोन करने का मन बना रहे हैं।

मेरा फोन उठाएंगे राज ठाकरे?
राज ठाकरे को उद्धव ठाकरे फोन करेंगे इस बात पर एमएनएस के नेता संदीप देशपांडे ने कहा है कि जो व्यक्ति खुद किसी का फोन नहीं उठाता उनके दिमाग में ही ऐसे सवाल आ सकते हैं। दरअसल उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अगर राज मेरा फोन उठाएं तो मैं उन्हें फोन करने के लिए तैयार हूँ। देशपांडे ने कहा कि जहां तक मैं राज साहेब को जानता हूं वह मेरे सामान्य कार्यकर्ता का भी फोन उठाते हैं और हालचाल लेते हैं। जिसको फोन करना होगा वह सीधा फोन कर लेगा, इस तरह से बयानबाजी नहीं करेगा। राज ठाकरे को फोन करने वाली बात उद्धव ठाकरे ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत के दौरान कही है। फिलहाल इस पर राज ठाकरे का अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है।

राज और उद्धव में कैसे हुई अदावत?
महाराष्ट्र में राज ठाकरे को दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की परछाई कहा जाता था। राज ठाकरे बाल ठाकरे के साथ हर समय, हर जगह, हर रैली और हर सभा में नजर आते थे। राज ठाकरे के चलने फिरने, बातचीत और भाषण में बालासाहेब की झलक नजर आती थी। शिवसेना में सबको लगता था कि बाल ठाकरे के बाद शिवसेना की कमान राज ठाकरे के हाथ में जाएगी। खुद राज भी यही मानते थे। कहा जाता है कि पुत्रमोह के चलते बाल ठाकरे ने उद्धव ठाकरे को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी बनाया। यहीं से राज और उद्धव के बीच की नजदीकियां दूरियों में तब्दील हो गईं। इसके बाद राज ठाकरे शिवसेना से अलग हुए और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का गठन किया।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...