17.1 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यपूरे UP में प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे! आजमगढ़ में छात्रा की...

पूरे UP में प्राइवेट स्कूल कल बंद रहेंगे! आजमगढ़ में छात्रा की मौत के बाद गिरफ्तारी ने तूल पकड़ा

Published on

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के हरबंशपुर स्थित चिल्ड्रन गर्ल्स कॉलेज में छात्रा की संदिग्ध हालत में 31 जुलाई को मौत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल की प्रिंसिपल और क्लास टीचर को जेल भेजने की कार्रवाई की। इसके बाद प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन भी लामबंद हो रहे हैं। विरोध के तौर पर पूरे प्रदेश में मंगलवार 8 अगस्त को प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है। गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, गाजियाबाद, बरेली सहित सभी जगहों पर स्कूल एक दिन के लिए बंद रहेंगे।

इसी क्रम में प्रेसिडेंट असोसिएशन ऑफ प्राइवेट स्कूल यूपी अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में यूपी सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों के संगठन उनसे जुड़े हुए हैं। सभी प्राइवेट स्कूल कल 8 अगस्त को अवकाश कर स्कूलों में जागरूकता दिवस मनाएंगे, जिसमें प्रिंसिपल से लेकर शिक्षक स्टाफ काली पट्टी बांधकर आएंगे। छात्रा की मौत पर आत्मा की शांति को मौन रखेंगे, शोक व्यक्त करेंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से घटना हुई उसमें पुलिस प्रशासन को मामले में हर बिंदु से जांच कर लेनी चाहिए थी। इसके बाद कार्रवाई करते। गिरफ्तारी करते तो कोई बात नहीं थी। लेकिन बिना ठीक से जांच पड़ताल कर गिरफ्तारी से शिक्षकों में डर है। इसी वजह से प्राइवेट स्कूल वालों ने एकता दिखाकर 8 अगस्त को स्कूल को बंद किया है।

वहीं दूसरी तरफ आजमगढ़ में स्कूली बच्चों के अभिभावक ने भी 9 अगस्त को अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और स्कूल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की अपील की है। उन्होंने कहा कि अगर हम लोग विरोध नहीं करेंगे जिस तरह श्रेया के साथ घटना हुआ है किसी और दिन किसी और बच्चे के साथ भी हो सकती है।

इस पूरे मामले में आजमगढ़ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया की पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। स्कूल के जितने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं उसकी जांच की जा रही है। सभी की अच्छी तरीके से जांच कर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने अभी तक की कार्रवाई में प्रिंसिपल और क्लास टीचर को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...