15.4 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराजनीतिराज्यसभा से भी पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, पक्ष में 131 तो...

राज्यसभा से भी पारित हुआ दिल्ली सेवा बिल, पक्ष में 131 तो विरोध में पड़े 102 वोट

Published on

नई दिल्ली,

राज्यसभा में सोमवार का पूरा दिन दिल्ली सेवा बिल के नाम पर समर्पित रहा. गुरुवार को लोकसभा से पारित होने के बाद इस बिल को आज राज्यसभा में पेश किया गया. जहां पूरे दिन इस पर चर्चा हुई और यह बिल पारित हो गया. दिल्ली सेवा बिल के पक्ष में 131 वोट डाले गए तो इसके विरोध में विपक्षी सासंदों की ओर से सिर्फ 102 वोट पड़े.

दिल्ली सेवा विधेयक पर चर्चा के बाद सोमवार शाम को ही वोटिंग जारी है. राज्यसभा में वोटिंग कराने के लिए पहले मशीन से वोटिंग का प्रावधान समझाया गया. लेकिन थोड़ी देर बाद उपसभापति ने घोषणा की कि मशीन में कुछ खराबी है इसलिए वोटिंग पर्ची के जरिए कराई जाएगी. बता दें कि इससे पहले गुरुवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के बायकॉट के बीच ध्वनिमत से यह बिल पारित हो गया था.

संसद में दिल्ली सेवा बिल पर चर्चा खत्म होने के बाद गृह मंत्री अमित शाह जवाब देने के लिए उठे. इस दौरान अमित शाह ने कहा कि बिल के एक भी प्रावधान से पहले जो व्यवस्था थी, जब इस देश में कांग्रेस की सरकार थी, उस व्यवस्था में किंचित मात्र भी परिवर्तन नहीं हो रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं है बिल: अमित शाह
राज्यसभा में दिल्ली सेवा बिल पर बहस का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि वह सबूत देंगे कि यह विधेयक किसी भी एंगल से सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन नहीं करता है. यह विधेयक दिल्ली पर मौजूदा केंद्र सरकार के अध्यादेश को बदलने का प्रयास है.

इमरजेंसी के दौर पर शाह का हमला
इमरजेंसी के दौर पर हमला बोलते हुए अमित शाह ने कहा कि यह बिल किसी पीएम को बचाने के लिए नहीं है. अमित शाह ने हंगामे के बीच कहा कि कांग्रेस को लोकतंत्र पर बोलने का हक नहीं है. शाह ने कहा कि AAP की गोद में बैठी कांग्रेस यह बिल पहले लेकर आई थी. शाह बोले, इस देश के पूर्व पीएम की सदस्यता बचाने के लिए ये बिल नहीं लाए. शाह ने कहा कि जब यह बिल पर चर्चा कर रहे थे, तो मुझे डेमोक्रेसी समझ रहे थे. तो अब मैं उनको समझा रहा हूं कि डेमोक्रेसी क्या है. इमरजेंसी में 3 लाख से ज्यादा राजनीतिक दल के नेताओं को जेल में डाल दिया गया था. सारे अखबारों को सेंसर में डाल दिया गया था.

यहां की सरकार को सीमित अधिकार दिए गए हैं…
गृह मंत्री ने कहा कि 19 मई 2023 को लाए गए अध्यादेश के जगह हम विधि द्वारा व्यवस्था को स्थापित करना चाह रहे हैं. दिल्ली कई माइनों में सभी राज्यों से अलग प्रदेश है. यहां सुप्रीम कोर्ट है, एबेंसी हैं, यहां पर है देश की राजधानी है. बार-बार दुनियाभर के राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां पर चर्चा करने के लिए आते हैं. इसीलिए दिल्ली को यूनियन टेरिटरी बनाया गया. यहां की सरकार को सीमित मात्र अधिकार दिए गए हैं.

अमित शाह ने राघव चड्ढा के बयान का जवाब देते हुए कहा कि अच्छे शब्दों से असत्य सत्य नहीं हो जाता. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पावर लेने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार को पहले से ही 130 करोड़ जनता ने पावर दी हुई है. अमित शाह ने कहा कि बिल का एक भी प्रावधान गलत नहीं है. हम विधि द्वारा स्थापित व्यवस्था लाए हैं. सुप्रीम कोर्ट के किसी भी फैसले का उल्लंघन नहीं है. बिल का मकसद भ्रष्टाचार रोकना है. ऊपर नीचे अलग-अलग पार्टी की सरकार रही दिल्ली में. किसी का 2015 तक कोई झगड़ा नहीं हुआ. सभी विकास करना चाहते थे. उस वक्त ऐसी व्यवस्था से निर्णय होते थे और ट्रांसफर पोस्टिंग में कोई झगड़ा नहीं होता था.

‘केजरीवाल ने की फाइलों की हेराफेरी’
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि शराब घोटाले का भी जिक्र किया. शाह ने केजरीवाल के आवास को लेकर ‘शीशमहल’ शब्द का भी इस्तेमाल किया. इस पर संसद में जोरदार हंगामा हो गया. इस पर अमित शाह ने कहा कि शीशमहल में असंसदीय कुछ भी नहीं है. शाह ने अपने बयान से AAP पर हमला बोलते हुए कहा कि इनका उद्देश्य विजिलेंस विभाग में तबादले कराना है. शाह ने कहा कि आधी रात में AAP के नेताओं ने विजिलेंस विभाग में जाकर कागजों को इधर-उधर किया.

विजिलेंस विभाग और AAP का बैर
अमित शाह ने कहा कि जिस विजिलेंस को निशाना बनाया गया, उसी विजिलेंस के पास मुख्यमंत्री के बंगले की फाइल थी, जिसमें 6 गुना ज्यादा खर्च हुआ. इनके पास इंटेलिजेंस यूनिट नहीं है पर इन्होंने फीडबैक यूनिट बनाया. जिसकी जांच और जानकारी इकट्ठा करने इसकी जांच भी विजिलेंस के पास है. अगर यह ना करते तो सारे घोटालों की फाइल को गुम करने का विजिलेंस जांच करना पड़ता. आधी रात को जो फाइल इधर-उधर करने की कोशिश हुई, यह भी इमरजेंसी थी. शाह ने कहा कि इसीलिए ऑर्डिनेंस लाना पड़ा जो कि संविधान सम्मत है. इसमें गैर संवैधानिक क्या है.

TMC सांसद को सभापति ने टोका
सदन में हंगामे के बीच सभापति जगदीप धनखड़ ने एक बार TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को रोका. सभापति ने कहा कि डेरेक आप संवैधानिक संवैधानिक व्यवस्था का उपहास कर रहे हैं. सभापति ने कहा कि सदन में आपका आचरण घटिया है. बैठ जाइए. आप यह तमाशा करते हैं, नौटंकी करते हैं.

मणिपुर के मुद्दे पर 11 अगस्त तक कभी भी हो चर्चा- अमित शाह
मणिपुर के मुद्दे पर भी अमित शाह ने कहा कि मैं पहले ही पत्र लिख चुका हूं कि मैं हर दम चर्चा के लिए तैयार हूं. हमें इस मुद्दे पर कुछ छिपाना नहीं है. छिपाना आपको कुछ होगा इसीलिए आप चर्चा के लिए तैयार हैं. शाह ने कहा कि विपक्ष धारा 267 के तहत चर्चा चाहती है. जिसका उद्देश्य राज्यसभा में वोटिंग होना है. तो शाह ने कहा कि वोटिंग से विपक्ष को कुछ हासिल होना नहीं है. अगर वोटिंग से कुछ होना होता तो यह हमारे किसी बिल को गिरा लें. अमित शाह ने कहा कि हम 11 अगस्त तक चर्चा के लिए कभी भी तैयार हैं.

‘हमारा इशारा नागपुर से आता है, आपका चीन और रूस से’
इस दौरान किसी सांसद मे अमित शाह को टोका. तो शाह ने जवाब देते हुए कहा, कह रहे हैं कि नागपुर से इशारा आता है. मान लीजिए नागपुर से इशारा आता है. तो नागपुर तो भारत में है. लेकिन ये लोग तो चीन और रशिया से इशारा लेते हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...