भोपाल
भेल शिक्षा मंडल में अपर महाप्रबंधक टीयू सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह बीएचईएल के अधिकारी यादवेंद्र सिंह को सचिव और शशिभूषण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। नई कार्यकारिणी का गठन भेल शिक्षा मंडल के अध्यक्ष जीपी बघेल ने किया। जानकारी के मुताबिक पुरानी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। गौरतलब है कि भेल के स्कूल शिक्षा मंडल द्वारा ही संचालित किए जाते है।
