12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इसे मस्जिद कहना बंद करो यह...

ज्ञानवापी पर बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इसे मस्जिद कहना बंद करो यह शिव मंदिर है

Published on

नई दिल्ली

ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे चल रहा है। इसी बीच बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इसे मस्जिद कहना बंद कीजिए, यह शिव मंदिर है। उन्होंने ज्ञानवापी को शिव मंदिर बताया और इसे मस्जिद कहने पर आपत्ति जताई। इस दौरान उन्होंने नूंह हिंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे देश के लिए दुर्भाग्य बताया। गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री पहले ही यह बात कह चुके हैं कि उनका लक्ष्य भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है।

दरअसल, ज्ञानवापी पर चल रहे सर्वे को लेकर जब धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया गया तो उनका कहना था ‘ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है। सबसे पहले तो यह कहना बंद कर दो। ज्ञानवापी भगवान शंकर का मंदिर है।’ धीरेंद्र शास्त्री की बात सुनकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बात याद आ गई। सीएम योगी ने हाल ही में ज्ञानवापी को मस्जिद कहने पर आपत्ति दर्ज की थी।

योगी आदित्यनाथ ने न्यूज एजेंसी ANI के साथ बातचीत में बड़ा बयान देते हुए कहा था कि ज्ञानवापी को अगर हम मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे न। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है? हमने तो नहीं रखा है।

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि ज्योतिर्लिंग है, देव प्रतिमाएं हैं, पूरी दीवारें चिल्ला-चिल्ला क्या कह रही हैं? योगी ने कहा कि और मुझे लगता है कि यह प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि साहेब एतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं कि समाधान हो। दरअसल, स्थानीय अदालत, हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से मिली अनुमति के बाद ज्ञानवापी में सर्वे जारी है।

नूंह पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- देश का दुर्भाग्य है
धीरेंद्र शास्त्री से नूंह पर हुई हिंसा पर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि यह देश का दुर्भाग्य है कि सनातनी हिंदू इस प्रकार के कार्य देख रहे हैं। सब लोग जा जाओ। दरअसल, 31 जुलाई को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल यात्रा पर हमला किया गया। इसके बाद नूंह में हिंसा भड़क गई थी। हिंसा के कराण 6 लोगों की जान चली गई थी। जबकि कई लोग घायल हो गए थे।गौरतलब है कि धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। वे पहले भी खुलकर बोल चुके हैं कि वे भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहते हैं। वे इस दिशा में काम भी कर रहे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...