12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'मोहब्बत की दुकान' पर भारी पड़ेगा कमलनाथ का हार्ड हिंदुत्व? बीजेपी से...

‘मोहब्बत की दुकान’ पर भारी पड़ेगा कमलनाथ का हार्ड हिंदुत्व? बीजेपी से ज्यादा है कांग्रेस में टेंशन

Published on

मध्यप्रदेश में कमलनाथ कांग्रेस का चेहरा हैं। मिशन 2023 के लिए वह हार्ड हिंदुत्व की राह पर चल रहे हैं। उनके इस कदम से बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस में बेचैनी हैं। बाबा बागेश्वर की कथा छिंदवाड़ा में करवाकर वह अपने लोगों के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के बड़े नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने इस पर सवाल उठाते हुए पार्टी के सीनियर लीडरशीप से सवाल दागे हैं। वहीं, कमलनाथ ने अपने ही एजेंडे पर आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में सियासी जानकारों को लग रहा है कि राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर कमलनाथ का हार्ड हिंदुत्व भारी न पड़ जाए। हिंदू वोटरों को साधने में जुटे कमलनाथ के हाथ से कहीं मुस्लिम वोटर न छिंटक जाएं। ऐसे में बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस में इसे लेकर बेचैनी है।

बागेश्वर सरकार से प्यार पड़ न जाए भारी
एमपी के पूर्व सीएम कमलनाथ का अपना अलग स्टैंड रहा हैं। पहली बार विवादों में आए बागेश्वर सरकार जब कांग्रेस नेताओं के निशाने पर थे, तब कमलनाथ उनसे मिलने बागेश्वर धाम चले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए थे कि हिंदुत्व की राह से इस बार के चुनाव में भटकना नहीं है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा करवाने का फैसला किया था। छिंदवाड़ा में कथा करवाकर उन्होंने अपने विरोधियों को संदेश दे दिया है कि वह हार्ड हिंदुत्व की राह पर ही चलेंगे। सियासी जानकार सवाल उठा रहे हैं कि बाबा से प्यार एमपी में कांग्रेस को भारी न पड़ जाए।

मैं हिंदू हूं
बागेश्वर सरकार की कथा से छिंदवाड़ा में कमलनाथ हिंदू वोटरों के साथ-साथ आदिवासियों को साधने की कोशिश की है। उन्होंने मंच से कहा है कि आदिवासी गौरव दिवस के उपलक्ष्य में राम कथा का आयोजन किया गया है। साथ ही हार्ड कोर हिंदू वोटरों को भी बाबा ने साधने की कोशिश की है। कमलनाथ ने मंच से कहा कि मैं हिंदू हूं। उन्होंने कहा कि मैं गर्व से कह रहा हूं कि हिंदू हूं। इसके साथ ही बागेश्वर सरकार को फिर से छिंदवाड़ा आने का न्यौता दिया है।

कांग्रेस में मची खलबली
वहीं, कमलनाथ के कदम से कांग्रेस में खलबली मच गई है। पार्टी के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने ट्वीट कर लिखा कि मुसलमानों के ऊपर बुलडोज़र, चढ़ाने और RSS का एजेंडा हिंदू राष्ट्र की खुल्लमखुल्ला वकालत कर के संविधान की धज्जियां उड़ाने वाले बीजेपी के स्टार प्रचारक की आरती उतारना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को शोभा नहीं देता। आज रो रही होगी गांधी की ‘आत्मा’ और तड़प रहे होंगे पंडित नेहरू और भगत सिंह, लेकिन सेक्युलरिज्म के ध्वज वाहक जयराम रमेश, दिग्विजय और मल्लिकार्जुन खरगे सब खामोश हैं। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को भी टैग किया है।

कौन सी कांग्रेस में हैं कमलनाथ?
कमलनाथ के इस कदम से मध्यप्रदेश के राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान हैं। वरिष्ठ पत्रकार अरुण दीक्षित ने कहा है कि आखिर कमलनाथ कौन सी कांग्रेस में हैं। पंडित जवाहर लाल नेहरू सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार में नहीं गए थे। ऐसे में आदिवासी बाहुल्य छिंदवाड़ा में कमलनाथ को बागेश्वर सरकार की जरूरत क्यों पड़ी है। कमलनाथ एक तरफ संविधान की बात करते हैं तो दूसरी तरफ हिंदू राष्ट्र वाले बागेश्वर सरकार के कथा करवा रहे हैं।

कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने साधी चुप्पी
वहीं, कमलनाथ के स्टैंड से कांग्रेस पार्टी असहज है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस कुछ सीनियर नेता इससे नाराज हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम के सवाल पर कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने चुप्पी साध ली है। सियासी जानकार कहते हैं कि कमलनाथ का यह रूप राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान पर भारी पड़ सकता है। क्योंकि बागेश्वर सरकार लगातार मुस्लिमों को लेकर टिप्पणी करते रहते हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...