15.4 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराजनीतिबताना चाहिए, बताइए, ये गंभीर आरोप है... आखिर गौरव गोगोई ने क्या...

बताना चाहिए, बताइए, ये गंभीर आरोप है… आखिर गौरव गोगोई ने क्या कह दिया कि भड़क गए अमित शाह

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले ही सदन में भारी शोरगुल देखने को मिला। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के एक बयान के बाद गृह मंत्री अमित शाह काफी नाराज हो गए। उन्होंने गोगोई को चुनौती तक दे डाली। दरअसल, जैसे ही अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत हुई। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने विपक्ष की चर्चा की शुरुआत करने वाले नेता के नाम को लेकर पूछने लगे। उन्होंने कहा कि सर हम तो राहुल गांधी को सुनना चाहते थे। ऐसा क्या हुआ कि 11.55 तक तो चर्चा की शुरुआत करने वाले में राहुल का नाम पहले थे अब गौरव गोगोई बोल रहे हैं। हम तो उनको सुनना चाहते थे।

इसके बाद गौरव गोगोई ने आसन की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपके दफ्तर के अंदर में क्या-क्या बात हुई हम भी बताएं क्या? पीएम मोदी आपके दफ्तर के अंदर क्या-क्या बोलते हैं? गोगोई ने कहा कि हम सबकी विश्वसनीयता बनाकर रखते हैं। अगर ऐसी परंपरा शुरू होती है तो हम भी बाहर आपकी बात रख सकते हैं। आप संसदीय मंत्री हैं, आप अपना कर्तव्य याद रखिए। इसी बात पर गृह मंत्री अमित शाह भड़क गए। उन्होंने इसे काफी गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि ये बताना चाहिए क्या पीएम मोदी क्या बोलते हैं। ये गंभीर मुद्दा है। कोई भी नेता ऐसे ही अनाप-शनाप नहीं बोल सकता है।

बिरला ने किया बीच-बचाव
जैसे ही सदन में सत्ता पक्ष के नेता विपक्ष पर हमलावर हुए तो लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने बीच-बचाव किया। उन्होंने कहा कि जिसका कोई तथ्य और सत्य नहीं हो, ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। अहम विषय पर चर्चा कर रहे हैं। हम सभी सदन की परंपराओं के अनुसार बोलें। अविश्वास प्रस्ताव एक गंभीर प्रस्ताव है। उसकी गंभीरता को ध्यान में रखें।

Latest articles

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

हमीदिया अस्पताल की बड़ी लापरवाही: 450 ग्राम की नवजात को मृत घोषित कर थमाया डेथ सर्टिफिकेट, 4 घंटे बाद पिता ने चलती देखीं सांसें

भोपाल भोपाल। राजधानी के प्रतिष्ठित हमीदिया अस्पताल में संवेदनहीनता और चिकित्सकीय लापरवाही का एक सनसनीखेज...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से की मुलाकात, शिक्षा सुधारों पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान...

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात

भोपाल मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र...