12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालमहाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म मेकर्स को भेजा नोटिस, अक्षय कुमार...

महाकाल मंदिर के पुजारियों ने फिल्म मेकर्स को भेजा नोटिस, अक्षय कुमार की फिल्म के इस सीन से है आपत्ति

Published on

उज्जैन

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म OMG-2 का विवाद बढ़ता जा रहा है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने फिल्म मेकर्स को नोटिस भेजा है। महाकाल मंदर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने फिल्म निमार्ताओं को यह चेतावनी दी थी कि यदि फिल्म में बाबा महाकाल को लेकर कोई भी गलत प्रस्तुतीकरण किया गया हो तो इसे हटाने के बाद ही निर्माता फिल्म रिलीज करें। फिल्म को सेंसर बोर्ड ने A सर्टिफिकेट दिया है। जिसके बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारियों ने फिल्म के निमार्ताओं को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें आपत्तिजनक सीन को हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की बात कही गई है।

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि फिल्म OMG 2 भले ही किसी भी उद्देश्य को लेकर बनाई गई हो लेकिन इसके ट्रेलर में भगवान शिव का जिस प्रकार से प्रस्तुतीकरण किया गया है। वह गलत है। फिल्म के ट्रेलर में अक्षय कुमार भगवान शिव का रोल कर रहे हैं, एक सीन में वो कचोरी खरीदते नजर आ रहे हैं। जबकि दुकान वाला आशीर्वाद मिलने के बाद भी पैसे मांग रहा है। ऐसे दृश्य हमारी आस्था को आहट करते हैं।

आशीर्वाद ही सबसे बड़ा धन
भगवान शिव के भक्तों के लिए पैसा नहीं बल्कि उनका आशीर्वाद ही सबसे बड़ा धन है। पुजारी ने बताया कि अखिल भारतीय पुजारी महासंघ की ओर से हाईकोर्ट के वकील अभिलाष व्यास ने 7 अगस्त को यह नोटिस फिल्म निर्देशक अमित राय, निमार्ता विपुल शाह और चंद्रप्रकाश द्विवेदी, अभिनेता अक्षय कुमार के अलावा सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून कुमार जोशी को भेजा है। नोटिस मे यह भी बताया गया है कि जिस प्रकार से फिल्म के ट्रेलर में धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। यह अपराध होता है।

जनसुनवाई मे भी पहुंचा आवेदन
उज्जैन जिले में फिल्म OMG 2 का प्रदर्शन रोकने के लिए महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा जनसुनवाई में पहुंचे। जहां उन्होंने कलेक्टर के नाम एक आवेदन दिया है। उन्होंने कलेक्टर से मांग की है कि फिल्म को उज्जैन में रिली होने से रोका जाए।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...