7.9 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहाविनाशक युद्धपोत... हिंद महासागर में लाव-लश्‍कर के साथ पहुंची चीनी नौसेना, भारत...

महाविनाशक युद्धपोत… हिंद महासागर में लाव-लश्‍कर के साथ पहुंची चीनी नौसेना, भारत के लिए बड़ा खतरा

Published on

बीजिंग

हिंद महासागर पर चीन दिन पर दिन आक्रामक होता जा रहा है। कई देशों के साथ संपर्क बढ़ाकर वह इस क्षेत्र में आक्रामक बना हुआ है। लेकिन पिछले दिनों चीनी नौसेना के युद्धपोत जब यहां पर पहुंचे तो भारत के रक्षा विशेषज्ञ परेशान हो गए हैं। चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (नेवी) का टास्‍क ग्रुप-106 27 जुलाई से इंडोनेशिया के सुराबया में मौजूद है। सिर्फ इतना ही नहीं यह ग्रुप हिंद महासागर के अंदर तक दाखिल हो चुका है। इस टास्‍क ग्रुप में चीन के कई बड़े युद्धपोत मौजूद हैं। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो यह बताता है कि चीन किस कदर इस क्षेत्र में हावी होने की कोशिशें कर रहा है।

मॉर्डन डेस्‍ट्रॉयर और ट्रांसपोर्ट शिप
चीनी नौसेना के इस टास्‍क ग्रुप में कई बड़े युद्धपोत हैं जिसमें एक मॉर्डन डेस्‍ट्रॉयर होहोत भी शामिल है, इस समय हिंद महासागर पर मौजूद है। इस डेस्‍ट्रॉयर को चार साल पहले ही लॉन्‍च किया गया है। यह काफी बड़ा है और 7500 टन के वजन के साथ हिंद महासागर पर मौजूद है। इसके अलावा जिंगगांग शान जो जमीन और समंदर दोनों ही जगह पर चल सकने वाला ट्रांसपोर्ट जहाज है, वह भी क्षेत्र में मौजूद है। 25000 टन का यह जहाज पर 800 चीनी सैनिकों के साथ 50 से 60 बख्‍तरबंद वाहन जिसमें हल्‍के टैंक्‍स और हथियार भी शामिल हैं, उन्‍हें लेकर जा सकता है। यह जहाज एक आधुनिक जहाज है और 12 साल पुराना है।

क्‍या है चीन का मकसद
बताया जा रहा है कि चीनी नौसेना हिंद महासागर पर एंटी-पाइरेसी मिशन के तहत मौजूद है जो अफ्रीका क्षेत्र में चलाया जा रह है। लेकिन यह भी सच है कि चीनी नौसेना यह परख रही है कि ये युद्धपोत क्‍या लंबी यात्रा में खरे उतर पाएंगे। साथ ही वह अपने नौसैनिकों को भी परख रहा है। हिंद महासागर पर ही चीन का युआन वांग 6 भी मौजूद है। यह एक सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज है। पिछले ही महीने इसे इंडोनेशिया के जकार्ता में देखा गया था। इसे एक जासूसी जहाज कहा जाता है। बताया जा रहा है कि करीब 70 चीनी छोटे जहाज हैं जो मछली पकड़ने के लिए प्रयोग किए जाते हैं।

कंबोडिया में बड़ा अड्डा
पिछले दिनों खबरें आई थीं कि बढ़ती वैश्विक शक्ति के रूप में चीन अब हर क्षेत्र में मुखर हो रहा है। दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रों पर चीन का दावा उसी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। अपने दावों को मजबूत करने के लिए चीन ने कंबोडिया में एक नया नौसैनिक अड्डा बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि कंबोडिया में चीनी नौसैनिक अड्डा मलक्का स्ट्रेट के करीब है। यह एक महत्वपूर्ण बिंदु है जो हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...