14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलसबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... भारत ने पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में...

सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी… भारत ने पाकिस्तान को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 4-0 से रौंदा

Published on

चेन्नई

एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (ACT) में भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच बुधवार (9 अगस्त) को एक शानदार मैच खेला गया. यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को बुरी तरह रौंदा और सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ दिया. मैच में शुरुआत से ही भारतीय टीम हावी रही और आखिर में यह मैच 4-0 से अपने नाम किया. भारतीय टीम के लिए पहला और दूसरा गोल हरमनप्रीत सिंह ने दागा. उन्होंने यह गोल 15 और 23वें मिनट में किए थे. पाकिस्तान पर यहीं से दबाव बन गया था.

पाकिस्तान का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूटा
इसके बाद जुगराज सिंह ने 36वें और आकाशदीप सिंह ने 55वें मिनट में 1-1 गोल दागकर पाकिस्तान को पूरी तरह से हार की कगार पर खड़ा कर दिया. पूरे मैच में पाकिस्तान टीम जरा भी टक्कर देती नहीं दिखाई दी. इस तरह यह मैच भारतीय टीम ने जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री की है.

पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ यह मैच जीतना था, लेकिन वो इसमें भी सफल नही हो सकी. भारतीय स्टार खिलाड़ियों ने मैच के चारों क्वार्टर में 1-1 गोल दागकर पाकिस्तान को बुरी तरह तोड़ दिया.

भारतीय टीम की टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में एंट्री
बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान समेत कुल 6 टीमें खेल रही हैं. इसमें से पाकिस्तान और चीन की टीमें बाहर हो गई हैं. ग्रुप स्टेज में सभी ने बराबर 5-5 मैच खेल. इसमें कोरिया, जापान और पाकिस्तान के बराबर 5-5 अंक रहे. जबकि चीन एक अंक ही ले सका.

पाकिस्तान यदि भारत से मैच जीत लेता, तो वह आसानी से सेमीफाइनल में पहुंच जाता. उसके हारने पर कोरिया और जापान की एंट्री हो गई. जबकि भारतीय टीम 13 पॉइंट्स के साथ टॉप पर रहते हुए सेमीफाइनल में पहुंची. टीम ने एक भी मैच नहीं गंवाया है. दूसरे नंबर पर मलेशिया रही, जिसके 12 अंक रहे.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...