14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलपहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया, जानिए...

पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया, जानिए क्यों?

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय क्रिकेट टीम को इसी महीने के आखिर में एशिया कप 2023 खेलना है. टूर्नामेंट पाकिस्तान की मेजबानी में 30 अगस्त से 19 सितंबर तक खेला जाना है. एशिया कप पहली बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर होगा. यानी कुल 13 में से 4 मैच पाकिस्तान में होंगे. जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे.

एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप में हैं. इस तरह भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 2 सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा. मगर यहां खास बात यह है कि भारतीय टीम पहली बार पाकिस्तान का नाम लिखी जर्सी पहनकर एशिया कप में खेलने उतरेगी.हालांकि अब तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है. विराट कोहली और रोहित शर्मा की एक फोटो भी वायरल हो रही है.

जर्सी पर लिखा होता है मेजबान देश का नाम
यह इसलिए होगा, क्योंकि पाकिस्तान इस बार एशिया कप का मेजबान है. दरअसल, 2016 तक एशिया कप में मेजबान देश का नाम जर्सी पर नहीं लिखा जाता था. मगर उसके बाद 2018 और 2022 सीजन में मेजबान देश का नाम लिखा गया था. 2018 में UAE और 2022 में श्रीलंका एशिया कप का मेजबान था.

मगर इस बार पाकिस्तान एशिया कप की मेजबानी कर रहा है. ऐसे में जर्सी पर एशिया कप के लोगो के साथ पाकिस्तान भी लिखा जाएगा. बता दें कि पाकिस्तान ने आखिरी बार 2008 में एशिया कप की मेजबानी की थी. तब फाइनल में भारतीय टीम को 100 रनों से हराकर श्रीलंका ने खिताब जीता था.

एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा
एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.

एशिया कप का शेड्यूल:
30 अगस्त: पाकिस्तान vs नेपाल – मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश vs श्रीलंका – कैंडी
2 सितंबर: भारत vs पाकिस्तान – कैंडी
3 सितंबर: बांग्लादेश vs अफगानिस्तान – लाहौर
4 सितंबर: भारत vs नेपाल – कैंडी
5 सितंबर: श्रीलंका vs अफगानिस्तान – लाहौर

सुपर-4 स्टेज का शेड्यूल
6 सितंबर: A1 Vs B2 – लाहौर
9 सितंबर: B1 vs B2 – कोलंबो ( श्रीलंका vs बांग्लादेश हो सकता है)
10 सितंबर: A1 vs A2 – कोलंबो (भारत vs पाकिस्तान हो सकता है)
12 सितंबर: A2 vs B1 – कोलंबो
14 सितंबर: A1 vs B1 – कोलंबो
15 सितंबर: A2 vs B2 – कोलंबो
17 सितंबर: फाइनल – कोलंबो

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...