14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलटीम में जगह ना मिलने पर आगबबूला हुआ PAK गेंदबाज, PCB ले...

टीम में जगह ना मिलने पर आगबबूला हुआ PAK गेंदबाज, PCB ले सकता है एक्शन

Published on

नई दिल्ली,

एशिया कप 31 अगस्त से लेकर 17 सितंबर तक पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाना है. एशिया कप के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम का भी ऐलान कर दिया, जिसकी कप्तानी बाबर आजम करेंगे. शान मसूद और इहसानुल्लाह को वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है, वहीं इमाद वसीम और शाहनवाज दहानी भी स्क्वॉड में जगह नहीं बना पाए.

दाएं हाथ के गेंदबाज दहानी का चयन ना होना हैरानी भरा रहा. दहानी का लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है और उन्होंने 31 मैचों में 56 विकेट चटकाए हैं. पाकिस्तानी टीम की घोषणा के बाद पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान तेज गेंदबाजों के लिस्ट-ए करियर आंकड़े साझा किए. लतीफ ने जो आंकड़े दिखाए, उसमें शाहनवाज दहानी का नाम नहीं था. इसके बाद दहानी ने लतीफ और पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आड़े हाथ लिया.25 साल के दहानी ने अपने लिस्ट-ए आंकड़ों की तस्वीर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘ऐसा लगता है जैसे दहानी पाकिस्तानी तेज गेंदबाज नहीं है?

दहानी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, ‘एक भी पत्रकार या क्रिकेट विश्लेषक ने चयनकर्ताओं से सवाल पूछने या ये आंकड़े दिखाने की हिम्मत नहीं की.’ हालांकि दहानी में बाद में ये दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी शाहनवाज दहानी के खिलाफ एक्शन ले सकता है. शाहनवाज ने पाकिस्तान के लिए अबतक 2 वनडे और 11 टी20 मैच खेलकर कुल 9 विकेट चटकाए हैं.

बता दें कि पीसीबी ने एशिया कप के साथ-साथ अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए भी एक ही टीम घोषित की है. पाकिस्तान टीम का ऐलान नवनियुक्त मुख्य चयनकर्ता इंजमाम-उल-हक ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में हुए एक संवाददाता सम्मेलन में किया. हालांकि पाकिस्तानी टीम को अंतिम रूप राष्ट्रीय पुरुष चयन समिति से परामर्श के बाद दिया गया था. चयन समिति के सदस्यों में मिकी आर्थर, ग्रांट ब्रैडबर्न, हसन चीमा और पाकिस्तान कप्तान बाबर आजम शामिल हैं.

पाकिस्तान ने सऊद शकील को भी टीम में शामिल किया है, जो अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में भाग लेंगे. शकील ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में शानदार खेल दिखाया था. तैयब ताहिर की भी स्क्वॉड में एंट्री हुई है, जिन्होंने भारत के खिलाफ इमर्जिंग एशिया कप फाइनल में शतक बनाया था. फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर फहीम अशरफ की भी टीम में वापसी हुई है. अशरफ ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था.

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...