14 C
London
Tuesday, April 21, 2026
Homeखेलजसप्रीत बुमराह की IPL सैलरी के बराबर विराट कोहली का एक पोस्ट,...

जसप्रीत बुमराह की IPL सैलरी के बराबर विराट कोहली का एक पोस्ट, इंस्टाग्राम पर भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम से भले ही जसप्रीत बुमराह बाहर हैं, लेकिन उनके स्टारडम में कोई कमी नहीं आई है। मुंबई इंडियंस को पता था कि वह आईपीएल 2023 नहीं खेल पाएंगे इसके बावजूद उन्हें रिलीज नहीं किया। इससे आप समझ सकते हैं कि बुमराह कितना मायने रखते हैं। उन्हें मुंबई से भारी भरकम राशि मिलती है, लेकिन एक रिपोर्ट्स के अनुसार जितनी बुमराह के एक सीजन की सैलरी है उतनी कोहली सिर्फ एक इंस्टाग्राम पोस्ट से कमा लेते हैं। जी हां, आप यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह सच है।

बुमराह की कमाई से कुछ ही कम
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज कोहली इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बने हुए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, कोहली ने 2023 की जारी सूची में इंस्टाग्राम पर डाले गए प्रत्येक एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के लिए 11.45 करोड़ रुपये चार्ज किए। दूसरी ओर, बुमराह की आईपीएल 2023 में सैलरी 12 करोड़ रुपये थी। हालांकि, वह चोट की वजह से नहीं खेल पाए थे।

रोनाल्डो पहले तो दूसरे नंबर पर हैं मेसी
हॉपर मुख्यालय के अनुसार, इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए सबसे अधिक चार्ज करने की सूची में महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो टॉप पर हैं। उनके बाद उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी हैं। जहां तक रोनाल्डो की बात है तो उन्होंने 3.23 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 26.75 करोड़ रुपये की भारी रकम चार्ज की। दूसरी ओर, मेसी ने प्रति इंस्टाग्राम पोस्ट 2.56 मिलियन अमरीकी डॉलर यानि 21.49 करोड़ रुपये चार्ज किए।

कोहली के 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं
विराट कोहली विश्व स्तर पर शीर्ष 20 सूची में जगह बनाने वाले एकमात्र भारतीय हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इंस्टाग्राम पर प्रति पोस्ट 1.38 मिलियन अमेरिकी डॉलर चार्ज किए। एक पोस्ट से उनकी कमाई 11.45 करोड़ रुपये होती है। इस समय प्लेटफॉर्म पर उनके 256 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

हॉपर एचक्यू के सह-संस्थापक, माइक यह देखकर काफी आश्चर्यचकित थे कि पिछले कुछ वर्षों में इंस्टाग्राम पर वैश्विक सुपरस्टार की कमाई कैसे बढ़ी है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि खेल के सुपरस्टारों का प्रभाव मैदान के बाहर भी कैसे फैलता है। माइक ने कहा, “यह मेरे लिए अभी भी चौंकाने वाला है कि इंस्टाग्राम पोस्ट से कमाई लगातार बढ़ रही है। जो चीज मुझे अधिक आकर्षित करती है वह है शीर्ष पर लगातार बने रहने वाले खिलाड़ी।

प्रियंका चोपड़ा भी हैं लिस्ट में
रोनाल्डो और मेसी न केवल पिच पर हावी हैं, बल्कि डिजिटल फील्ड में भी हावी हैं। सूची में भारतीयों में, बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा 29वें स्थान पर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने प्रति पोस्ट 532,000 अमेरिकी डॉलर (4.40 करोड़ रुपये) चार्ज किए।

Latest articles

जशपुर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी विकास की बड़ी सौगात

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को जशपुर के रणजीता स्टेडियम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे में टेका मत्था; बोले- सादगी और समानता का जीवंत उदाहरण है सिख परंपरा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेश की...

अक्षय तृतीया पर सीएम भजनलाल शर्मा ने दी शुभकामनाएं

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अक्षय तृतीया (आखा तीज) के पावन अवसर...

ईडी रेड पर गरमाई पंजाब की राजनीति, सीएम भगवंत मान ने केंद्र पर साधा निशाना

चंडीगढ़। पंजाब में राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के बाद कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...