10.1 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'घर में किया मर्डर, नदी में फेंकी लाश और...', BJP नेता सना...

‘घर में किया मर्डर, नदी में फेंकी लाश और…’, BJP नेता सना खान के कातिल पति का कुबूलनामा

Published on

जबलपुर ,

महाराष्ट्र की बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री सना खान की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपी अमित उर्फ पप्पू शाहू को बीते दिन जबलपुर और नागपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने जबलपुर से अरेस्ट किया था. किस तरह बीजेपी नेता की हत्या की और लाश को ठिकाने लगाया, आरोपी ने इस बारे में बताया है.

दरअसल, नेता सना खान एक अगस्त से लापता थीं. वो अपने बिजनेस पार्टनर से मिलने जबलपुर पहुंची थीं. उन्होंने अपने परिवार से कहा था कि दो दिन में वापस आ जाएंगी. मगर, एक हफ्ता बीतने के बाद भी वो घर नहीं लौटीं तो परिवारवालों ने नागपुर के मानकापुर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई.

‘बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थी बेटी’
परिवार ने अपनी शिकायत में कहा था, बेटी जबलपुर में अपने बिजनेस पार्टनर पप्पू शाहू से मिलने गई थी. मगर, उसका कोई पता नहीं चल रहा है. उसका फोन भी बंद है. रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस की एक टीम जबलपुर गई. टीम के पहुंचने से पहले ही पप्पू शाहू अपने परिवार के साथ फरार हो गया था.

‘डंडे से हमला कर मकान में सना की हत्या की’
इसके बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इसी क्रम में पुलिस ने शुक्रवार को उसे अरेस्ट किया. इस दौरान आरोपी ने बताया कि पहले उसने अपने मकान में सना पर डंडे से हमला कर हत्या की. इसके बाद लाश को जबलपुर से तकरीबन 45 किलोमीटर दूर हिरण नदी के पुल से फेंक दिया.

‘सना और अमित पति-पत्नी, पैसों को लेकर विवाद’
अब पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है. पुलिस के सामने बड़ी चुनौती सना की लाश को बरामद करना है. पुलिस के मुताबिक, सना और अमित पति-पत्नी थे. उनके बीच लंबे समय से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इसी के चलते ही वो उसससे मिलने जबलपुर पहुंची थी.

‘मामले में शामिल एक अन्य शख्स की तलाश’
मुलाकात के दौरान ही दोनों के बीच विवाद हुआ. विवाद में अमित ने उसके सिर पर ठंडा मार दिया. इससे उसकी मौत हो गई. पुलिस का कहना है कि मामले में एक और शख्स शामिल है. उसकी तलाश की जा रही है. फिलहाल, आरोपी से पूछताछ चल रही है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...