12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलखेलों में सुपर पावर भारत, झुग्गी झोपड़ी से निकले बच्चे दिखा रहे...

खेलों में सुपर पावर भारत, झुग्गी झोपड़ी से निकले बच्चे दिखा रहे पराक्रम, पीएम मोदी की लाल किले से ललकार

Published on

किसी भी देश का सीना गर्व से तब चौड़ा हो जाता है, जब उसके न केवल मेट्रो सिटी के संभ्रांत परिवारों से, बल्कि छोटे-छोटे कस्बों से बच्चे खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन करे और अपना मुकाम हासिल करे। इसे लेकर पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से देश को संबोधित करते हुए खेलों में छोटे-छोटे कस्बों के योगदान की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज समय बदल रहा है। भारत के कोने-कोने से झुग्गी झोपड़ी से टैलेंट निकल रहे हैं। हाल ही में भारत ने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में रिकॉर्ड 11 गोल्ड सहित 26 मेडल जीते थे।

झुग्गी झोपड़ी से निकले बच्चे जीत रहे मेडल
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा- झुग्गी झोपड़ी से निकले बच्चे आज खेलों की दुनिया में पराक्रम दिखा रहे हैं। छोटे-छोटे कस्बों के बच्चे कमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा- देश खेलों में आगे बढ़ रहा है। युवा दुनियाभर में अपने प्रदर्शन से देश का मान-सम्मान बढ़ा रहे हैं।

पैरा एशियन गेम्स में जीतेंगे मेडल
इस दौरान पीएम मोदी ने दिव्यांग एथलीटों के प्रदर्शन की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पैरा खेलों में भी देश अच्छा कर रहा है। दिव्यांग एथलीट पैरा एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे इस बात का भरोसा है।

पीएम मोदी का खेलों पर रहता है फोकस
पीएम मोदी का खेलों पर विशेष फोकस रहता है। खेलो इंडिया के आगाज से पहले भी पीएम मोदी सफलता और असफलता दोनों ही मौके पर किसी भी एथलीट के साथ खड़े दिखे। सफलता को सेलिब्रेट किया तो असफल होने पर आंसू भी पोछे।

एथलीटों में विशेष सम्मान
जब भी एथलीट बड़े टूर्नामेंट से लौटते हैं तो पीएम मोदी समय निकालकर उनसे मिलते हैं। तारीफ करते हैं। चूकने वालों को सांत्वना देते हैं। यही वजह है कि एथलीट पीएम की तारीफ भी करते नजर आते हैं।

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...