8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeभोपालभोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

Published on

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लेटफार्म नंबर 6 पर खड़ी गाड़ी संख्या 14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस के पावर जनरेटर कोच में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कोच में लगे अत्याधुनिक ‘फायर सप्रेशन एंड डिक्टेशन सिस्टम’ ने लपटें उठते ही तुरंत सक्रिय होकर उन पर काबू पा लिया, जिससे एक बड़ा रेल हादसा टल गया।

घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोधपुर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय पर रवाना होने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ी थी, तभी इसके पावर कोच के एक इलेक्ट्रिक पॉइंट में तकनीकी खराबी के चलते चिंगारियां उठीं और आग लग गई। देखते ही देखते कोच से धुआं और लपटें निकलने लगीं, जिससे प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धुएं के गुबार के कारण यात्रियों को सांस लेने में भी परेशानी हुई। आग लगते ही कोच में लगे ऑटोमैटिक सेंसर सक्रिय हो गए और अग्निशमन प्रणाली ने बिना देर किए आग बुझा दी।

सूचना मिलते ही स्टेशन प्रबंधन और तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। एहतियात के तौर पर प्रभावित पावर कोच को तुरंत ट्रेन से अलग कर यार्ड में भेज दिया गया। रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 4:40 बजे भोपाल से रवाना होती है। समय रहते तकनीकी खराबी का पता चलने और आधुनिक सुरक्षा उपकरणों के सही कार्य करने से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। रेल प्रशासन अब मामले की विस्तृत जांच कर रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई में सुनीं जन-समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायसेन। जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार...

रायसेन कलेक्टर ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, नागरिकों से की ‘स्व-गणना’ की अपील

रायसेन। आगामी जनगणना-2027 को डिजिटल और सुगम बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने...

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...