12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलभारतीय टीम का ऐलान आज! एशिया कप में इन खिलाड़ियों को मिल...

भारतीय टीम का ऐलान आज! एशिया कप में इन खिलाड़ियों को मिल सकती है एंट्री

Published on

नई दिल्ली,

भारतीय टीम ने अक्टूबर-नवंबर में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप 2023 को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. मगर इससे पहले टीम को एशिया कप 2023 में भी खेलना है. एशिया कप का आगाज 30 अगस्त को होगा. पहला मैच ही नेपाल और पाकिस्तान के बीच मुल्तान में खेला जाएगा. जबकि फाइनल 17 सितंबर को होगा.

एशिया कप के लिए पाकिस्तान और बांग्लादेश के बाद नेपाल ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भी आज (15 अगस्त) को अपनी टीम का ऐलान कर सकता है. टीम इंडिया की कमान रोहित शर्मा के हाथों में ही रहने वाली है.

भारत-पाकिस्तान मैच 2 सितंबर को
इस बार हाइब्रिड मॉडल के आधार पर एशिया कप होना है. एशिया कप के मेजबान पाकिस्तान में सिर्फ 4 मैच होंगे, जबकि फाइनल समेत बाकी 9 मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारतीय टीम अपना पहला मैच 2 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका के कैंडी में खेलेगी.

इसके बाद भारतीय दूसरा ग्रुप मैच नेपाल के खिलाफ 4 सितंबर को खेलेगी. एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ही ग्रुप-ए में हैं. यदि भारतीय टीम फाइनल तक का सफर तय करती है, तो वो टूर्नामेंट में कुल 6 मैच खेलेगी. इस बार एशिया कप वनडे फॉर्मेट में हो रहा है. ऐसे में इतने मैच खेलना वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के लिए अच्छा ही होगा.

एशिया कप में दोनों ग्रुप इस प्रकार हैं
ग्रुप-A: भारत, पाकिस्तान और नेपाल.
ग्रुप-B: श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान

एशिया कप में ऐसा होगा गेंदबाजी कॉम्बिनेशन
फास्ट बॉलिंग यूनिट में चार स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है. जसप्रीत बुमराह इंजरी से उबर चुके हैं और उनकी स्क्वॉड में जगह पक्की है. जबकि मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज भी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से आराम लेने के बाद एशिया कप में अहम जिम्मेदारी निभाएंगे.

वहीं शार्दुल ठाकुर को चौथे तेज गेंदबाज के रूप में प्रसिद्ध कृष्णा पर तवज्जो दी जा सकती है. विशेषज्ञ स्पिनर्स के तौर पर चाइनामैन कुलदीप यादव और लेगी युजवेंद्र चहल को मौका मिल सकता है. वैसे भी एशियाई परिस्थितियों में स्पिनर्स की भूमिका काफी अहम रहने वाली है.

अक्षर पटेल को भी मिल सकता है मौका
उप-कप्तान हार्दिक पंड्या की भूमिका एशिया कप में काफी अहम होने वाली है. हार्दिक बल्ले से तो शानदार खेल दिखाना चाहेंगे. वहीं गेंदबाजी में भी भारतीय फैन्स को इस स्टार खिलाड़ी से दमदार खेल की उम्मीद रहेगी. रवींद्र जडेजा के साथ-साथ अक्षर पटेल को भी बतौर ऑलराउंडर भारतीय टीम में जगह मिल सकती है. अक्षर गेंद के साथ ही कई मौकों पर बल्ले से भी अपनी काबिलियत साबित कर चुके हैं.

भारत की 17 सदस्यीय संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, मुकेश कुमार, युजवेंद्र चहल.

एशिया कप में रहा टीम इंडिया का दबदबा
एशिया कप में हमेशा ही भारतीय टीम का दबदबा रहा है. अब तक के इतिहास में एशिया कप के 15 सीजन हुए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा 7 बार (1984, 1988, 1990–91, 1995, 2010, 2016, 2018) खिताब जीता है. जबकि श्रीलंका दूसरे नंबर पर है, जो 6 बार (1986, 1997, 2004, 2008, 2014, 2022) चैम्पियन रही है. पाकिस्तान दो ही बार (2000, 2012) खिताब अपने नाम कर सकी.

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...