7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालवंदे भारत ट्रेन के शीशे फोड़ने वाले की अजीब दलील, बोला- ये...

वंदे भारत ट्रेन के शीशे फोड़ने वाले की अजीब दलील, बोला- ये मेरा शौक है

Published on

ग्वालियर ,

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक युवक को भोपाल-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. रेलवे पुलिस बल (RPF) की गिरफ्त में आए आरोपी ने अपनी अजीब दलील में कहा कि वह तो सिर्फ शौकिया अंदाज में ट्रेन के शीशे फोड़ने का काम करता था.

ग्वालियर में रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक संजय कुमार आर्य ने बताया कि घटना रविवार को सुबह करीब 10 बजे बानमोर रेलवे स्टेशन के पास हुई थी. सूचना मिली थी कि रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 20171 वंदे भारत एक्सप्रेस पर रायरू-बानमोर रेलवे स्टेशन के बीच पत्थरबाजी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच के कांच टूटे और यात्रियों में भय पसर गया है.

घटना की शिकायत मिलने पर आरपीएफ पुलिस में एक सर्च अभियान चलाया. एक जगह लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच करने के बाद पुलिस ने घटना के सिलसिले में रविवार रात फिरोज खान (20) नामक एक युवक को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ रेलवे अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया.

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पूछताछ में आरोपी ने वंदे भारत ट्रेन पर पथराव करने की बात कुबूल की और कहा कि उसने मनोरंजन के लिए ऐसा किया. पुलिस लगातार आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर रही है. पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है, लेकिन आगे की जांच जारी है.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...