7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालस्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम जन-जन के कार्यक्रम : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Published on

– मुख्यमंत्री भोपाल में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा में हुए शामिल

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम जन-जन का कार्यक्रम है। इसके लिए 15 अगस्त को हर नागरिक अपने घर तिरंगा जरूर फहराए और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के पंच-प्रण की शपथ भी लें। तिरंगा झंडा देश-भक्ति, विकास और हमारे आत्म-सम्मान का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भोपाल में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। महापौर श्रीमती मालती राय, पूर्व महापौर श्री आलोक शर्मा, जन-प्रतिनिधि, लाड़ली बहनें, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, क्रांतिकारियों के बलिदान से देश को आजादी मिली है। हम प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। प्रदेशवासी शिक्षित और समृद्ध प्रदेश बनाने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे रक्षा बंधन के पहले 27 अगस्त को जम्बूरी मैदान, भेल में लाड़ली बहनाओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जीएडी चौराहे पर कन्या-पूजन कर तिरंगा झंडा यात्रा को रवाना किया। मुख्यमंत्री का महापौर श्रीमती मालती राय ने तिरंगी पगड़ी पहना कर स्वागत किया। यात्रा का समापन कर्फ्यू वाली माता चौराहे पर हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में झंडा-वंदन में मशाल प्रज्ज्वलित की और भारत माता का पूजन किया। कार्यक्रम स्थल पर तिरंगा थीम पर आधारित फूलों, गुब्बारों तथा कपड़े से सजावट की गई। तिरंगा यात्रा का मार्ग के दोनों तरफ आवास तथा प्रतिष्ठानों से नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...