12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलएशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, इस कारण विनेश फोगाट...

एशियन गेम्स से पहले भारत को बड़ा झटका, इस कारण विनेश फोगाट बाहर

Published on

नई दिल्ली,

एशियन गेम्स से पहले भारत के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. स्टार महिला रेसलर विनेश फोगाट चोटिल हो गई हैं और इसी कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं. यह जानकारी खुद विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है.बता दें कि विनेश फोगाट को एशियाई खेलों में डायरेक्ट एंट्री मिली थी. उन्होंने मंगलवार को घोषणा की कि वह घुटने की चोट के कारण चीन के हांगझोउ में होने वाले इन एशियन गेम्स में भाग नहीं ले पाएंगी.विनेश और बजरंग पूनिया को एशियाई खेलों के ट्रायल्स में छूट देने के कारण विवाद पैदा हो गया था और कुश्ती समुदाय ने तदर्थ पैनल के इस फैसले की कड़ी आलोचना की थी.

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी जानकारी
विनेश ने पोस्ट में लिखा, ‘मैं एक बेहद बुरी खबर साझा करना चाहती हूं. दो दिन पहले 13 अगस्त 2023 को अभ्यास के दौरान मेरा बायां घुटना चोटिल हो गया. स्कैन और परीक्षणों के बाद चिकित्सकों ने कहा कि दुर्भाग्य से इस चोट का एकमात्र उपचार ऑपरेशन है.’विनेश ने कहा, ‘मेरा 17 अगस्त को मुंबई में ऑपरेशन होगा. मैंने जकार्ता में 2018 में भारत के लिए एशियाई खेलों में जो स्वर्ण पदक जीता था, मेरा सपना उसे फिर से जीतने का था, लेकिन दुर्भाग्य से इस चोट के कारण मैं अब इन खेलों में भाग नहीं ले पाऊंगी.’

संबंधित अधिकारियों को सूचित भी कर दिया
स्टार महिला रेसलर विनेश ने बताया है कि उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया है, ताकि रिजर्व खिलाड़ी एशियाई खेलों के लिए भेजा जा सके. इससे अंतिम पंघाल का टीम में शामिल होने का रास्ता साफ हो गया है. उन्होंने ट्रायल्स में जीत दर्ज की थी और उन्हें स्टैंडबाय के रूप में रखा गया था.विनेश ने लिखा, ‘मैं अपने सभी प्रशंसकों से मेरा समर्थन जारी रखने का आग्रह करती हूं, ताकि मैं जल्द ही मजबूत वापसी करके पेरिस ओलंपिक के लिए तैयारी कर सकूं. आपके समर्थन से मुझे मजबूती मिलती है.’

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...