7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपालबीजेपी युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल बम से हमला, पथराव...

बीजेपी युवा मोर्चा की तिरंगा यात्रा में पेट्रोल बम से हमला, पथराव भी

Published on

इंदौर

देशभर में आजादी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम से हमला और पथराव किया गया है। असामाजिक तत्वों ने विधानसभा क्रमांक-4 में निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर अचानक पेट्रोल बम से हमला कर दिया। हमला करने के बाद अज्ञात बदमाश मौके से फरार हो गए। हमले की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश में जुटी है। तिरंगा यात्रा बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता निकाल रहे थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तिरंगा यात्रा पर पथराव भी किया गया है। जिसमें एक कार्यकर्ता घायल हो गया है।

मामला छत्रीपुरा थाना क्षेत्र के राज मोहल्ला का है। यहां श्रीवैष्णव बाल गर्ल्स हाई सेकेंडरी स्कूल के सामने से तिरंगा यात्रा निकल रही थी। इस दौरान एक बाइक में सवार तीन अज्ञात बदमाश पहुंचे। थोड़ी देर बाद इन बदमाशों ने पथराव शुरू किया और तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बता दें कि इंदौर विधानसभा क्रमांक-4 से बीजेपी की सीनियर लीडर मालिनी गौड़ विधायक हैं।

डीजे वाहन में लगी आग
पेट्रोल बम से हमला होते ही यात्रा में शामिल डीजे वाहन में आग लग गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद डीजे की आग को बुझाया। तिरंगा यात्रा में भारतीय युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं शामिल थे। कार्यकर्ताओं ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी छत्रीपुरा, कपिल कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान की जा रही है। फिलहाल पूरे घटनाक्रम के बाद में शहर में शांतिपूर्ण माहौल है। पुलिस ने हमले के बाद क्षेत्र में पेट्रोलिंग शुरू कर दी है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...