12.9 C
London
Wednesday, April 22, 2026
HomeखेलSA टी20 लीग 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सनराइजर्स और सुपरकिंग्स...

SA टी20 लीग 2024 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, सनराइजर्स और सुपरकिंग्स के बीच होगा ओपनिंग मुकाबला

Published on

नई दिल्ली

साउथ अफ्रीका टी20 लीग 2024 के शेड्यूल की घोषणा कर दी गई है। लीग के दूसरे सीजन की शुरुआत 10 जनवरी से होगी और पहला मुकाबला एडन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स ईस्टर्न केप और फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच होगा। सनराइजर्स की टीम पहले सीजन की विजेता है। एक महीने तक चलने वाले इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 10 फरवरी 2024 को खेला जाएगा।

हालांकि इस शेड्यूल के साथ एक बड़ी समस्या यह है कि फाइनल से ठीक एक सप्ताह पहले 4 फरवरी से साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में दोनों प्रतियोगिता को लेकर टकराव हो सकता है।

एसए टी20 लीग के इस सीजन में सभी टीमों को सीजन के शुरुआती सप्ताह में एक घरेलू मैच की मेजबानी करनी है। पूरे टूर्नामेंट को कुल 6 वेन्यू पर खेला जाएगा, जिसमें 34 मुकाबले होंगे। वहीं सीजन का पहला डबल हेडर मैच वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

दूसरे सीजन के फॉर्मेट में भी बदलाव किया गया है। पहले सीजन की तरह की इस बार सेमीफाइनल मुकाबला नहीं होगा। उसकी जगह अब आईपीएल की तर्ज पर प्लेऑफ की शुरुआत होगी। इसमें लीग स्टेज के बाद दो क्वालीफायर और एक एलिमिनेटर मैच होंगे।

दूसरे सीजन में मुकाबले के समय में भी बदलाव किया गया है। रविवार को छोड़कर सप्ताह के सभी मैच स्थानीय समयानुसार शाम के 5 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे जबकि रविवार का मुकाबला दोपहर के 3 बजकर 30 मिनट से ही शुरू होगा। वहीं डबल हेडर का मैच सिर्फ शनिवार को खेला जाएगा। इसके अलावा दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन का आयोजन 27 सितंबर 2023 को होगा।

Latest articles

पत्नी के प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने दी जान, मोबाइल पर भेजे थे अंतरंग फोटो-वीडियो

इन्दौर। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के बापू गांधी नगर में एक युवक द्वारा...

भोपाल में जल संकट: गर्मी की शुरुआत में ही मचा त्राहि-त्राहि, झुग्गी बस्तियों में टैंकरों के भरोसे जनता

भोपाल। राजधानी में गर्मी का पारा चढ़ते ही पेयजल की किल्लत ने विकराल रूप...

वसुंधरा राजे के ‘कथित पत्र’ पर बवाल: मप्र कांग्रेस आईटी सेल के 3 कार्यकर्ता हिरासत में, तन्खा पहुंचे हाई कोर्ट

भोपाल। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल...

भोपाल स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: जोधपुर एक्सप्रेस के पावर कोच में लगी आग, ऑटोमैटिक फायर सिस्टम ने पाया काबू

भोपाल। राजधानी के मुख्य रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया,...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...