7.9 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeभोपाल'बचा लो यार.. बचा लो' कहते रहे लोग, आंखों के सामने कुंड...

‘बचा लो यार.. बचा लो’ कहते रहे लोग, आंखों के सामने कुंड में डूब गए 3 दोस्त, नहीं की किसी ने मदद

Published on

देवास ,

15 अगस्त के दिन पिकनिक मनाने गए तीन दोस्तों की देवास के भैरव कुंड में डूबने से मौत हो गई. 14 दोस्तों की टोली 15 अगस्त की छुट्टी इंदौर से देवास गई थी. इन्हीं में से तीन लड़के मौज-मस्ती करते हुए झरने के पास गहरे पानी में चले गए. तीनों के डूबने का वीडियो भी सामने आया है. हैरानी की बात यह रही कि कुंड के आसपास मौजूद दर्जनों लोगों में से किसी ने भी डूबते हुए लड़कों को बचाने की कोशिश तक नहीं की.

पूरा मामला यह है कि मंगलवार 15 अगस्त के दिन इंदौर शहर के लगभग 14 युवक पिकनिक मनाने के लिए भैरव कुण्ड गए थे. यह कुंड देवास जिले के उदयनगर इलाके और इंदौर के खुड़ैल के बीच घने जंगल में पड़ता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकनिक मना रहे युवक अठखेलियां करते हुए गहरे पानी में चले गए. जब एक युवक डूबने लगा तो उसे बचाने के लिए अन्य युवकों ने कोशिश भी की. लेकिन तीनों देखते ही देखते पानी में डूब गए.

डूबने वालों तीनों युवकों के नाम यासीन अली निवासी चंदननगर, सुफियान निवासी खजराना और जाफ़र निवासी ग्रीन पार्क तीनों इंदौर निवासी बताए जा रहे हैं. अंधेरा होने की वजह से गोताखोरों की टीम फिलहाल इन्हें खोज नहीं पाई है.

उदयनगर टीआई अजय गुर्जर के मुताबिक, रेस्क्यू टीम अलसुबह से एक बार फिर रेस्क्यू शुरू करेगी. ये युवक 15 अगस्त की छुट्टी होने पर भैरव कुंड झरने पर पार्टी मनाने आए थे. जहां नहाने के दौरान तीनों गहरे पानी में डूब गए.

आपको बता दें कि किसी ने युवकों के डूबने का वीडियो बना लिया. जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तीनों युवक डूब रहे हैं और वहां मौजूद लोग ‘बचा लो यार.. बचा लो यार’ चिल्ला रहे हैं. लेकिन किसी ने हिम्मत कर उन्हें बचाने की कोशिश नहीं की. हम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते.

 

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...