28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
HomeUncategorized'रेल' से जुड़ी इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, शेयर ने किया...

‘रेल’ से जुड़ी इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, शेयर ने किया पैसा डबल!

Published on

नई दिल्ली,

इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर ( IRFC Stock) बुधवार को जबरदस्त रफ्तार पकड़ते हुए 52 वीक के हाई लेवल पर पहुंच गए. इस रेलवे स्टॉक (Railway Stock) में बीते एक साल से बढ़त देखने को मिल रही है, लेकिन हालिया तेजी एक खबर के बाद आई है. दरअसल, एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार इस कंपनी में अपनी हिस्सेदारी की तैयारी कर रही है.

इंडियन रेलवे की फंडिंग ब्रांच
रॉयटर्स की बुधवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार (Central Government) कथित तौर पर रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) में अपनी हिस्सेदारी बेचने की संभावनाओं को तलाश ही है. ये भारतीय रेलवे की सपोर्टेड फंडिंग शाखा है, जो रोलिंग स्टॉक/प्रोजेक्ट एसेट्स के अधिग्रहण/निर्माण के फाइनेंस के लिए फंड की व्यवस्था करती है. जिन एसेट्स के लिए कंपनी फंडिंग करती है, उन्हें बाद में भारतीय रेलवे को लीज पर दे दिया जाता है.

IRFC में सरकार की 86% हिस्सेदारी
Indian Railway की इस फंडिंग ब्रांच में सरकार की 86 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी है. रिपोर्ट में मामले से संबंधित एक सरकारी अधिकारी के हवाले से कहा गया है कि कंपनी में सरकारी हिस्सेदारी की बिक्री जल्द हो सकती है. अधिकारी ने आगे कहा कि हालांकि सरकार ने अभी तक ये तय नहीं किया है कि कंपनी में से अपना कितना हिस्सा बेचेगी, लेकिन अब तक की योजना के अनुसार वह कई चरणों में लगभग 11 फीसदी तक हिस्सेदारी बेचने का लक्ष्य निर्धारित करेगी.

खबर आते ही 52 वीक के हाई पर शेयर
सरकारी हिस्सेदारी बेचे जाने की इस खबर का तत्काल असर आईआरएफसी के शेयरों पर दिखाई दिया है. बुधवार को शेयर बाजार में कारोबार शुरू होने के साथ ही कंपनी का शेयर तेज रफ्तार से भागता हुआ नजर आया. शुरुआती कारोबार में BSE पर IRFC Stock करीब 4 फीसदी चढ़कर 52.71 रुपये के न्यू हाई पर पहुंच गया था. 6699 करोड़ रुपये मार्केट कैप वाली कंपनी आईआरएफसी के शेयर का 52 वीक का लो-लेवल 20.80 रुपये है. इस स्टॉक की परफॉर्मेंस पर गौर करें तो रेलवे स्टॉक ने अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न देने का काम किया है.

एक साल पहले इतनी थी कीमत
इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉर्पोरेशन के शेयर ने बीते एक महीने में अपने इन्वेस्टर्स को 62 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है. वहीं बीते एक साल की बात करें तो IRF Stock की कीमत में 140.52 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस अवधि में शेयर की कीमत में 31 रुपये का इजाफा देखने को मिला है. बीते 16 अगस्त 2022 को आईआरएफी के एक शेयर की कीमत 21.35 रुपये थी, जो कि अब 52.71 रुपये पर पहुंच चुकी है.

पिछले सप्ताह भारतीय रेलवे की इस फाइनेंस ब्रांच द्वारा अपने जून 2023 तिमाही के नतीजे घोषित किए गए थे. इनके मुताबिक, जून में समाप्त वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (Q1) में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 6.3 फीसदी की गिरावट आई है.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...