11.8 C
London
Tuesday, March 24, 2026
HomeUncategorizedअडानी पावर में प्रमोटर्स ने बेच डाले 9000 करोड़ रुपये के शेयर,...

अडानी पावर में प्रमोटर्स ने बेच डाले 9000 करोड़ रुपये के शेयर, स्टॉक लुढ़के!

Published on

नई दिल्ली,

बुधवार को अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी पावर के शेयर में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कारोबार के दौरान शेयर 4 फीसदी से ज्यादा टूट गए. हालांकि बाजार बंद होने तक थोड़ी रिकवरी देखने को मिली और शेयर 2.17 फीसदी की गिरावट के साथ 279 रुपये पर बंद हुआ.
दरअसल रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक बड़ी डील के तहत कंपनी ने अडानी पावर के करीब 31 करोड़ शेयर बेच डाले. यह अडानी पावर की कुल इक्विटी का 8.1 फीसदी हिस्सा है.

9,000 करोड़ रुपये में हुई डील
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस डील में अडानी पावर के प्रमोटर्स ने शेयर बेचे हैं, और एक ग्लोबल फंड ने ये हिस्सेदारी खरीदी है. रिपोर्ट के मुताबिक इस डील की वैल्यू 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है. बता दें, जून तिमाही के शेयर होल्डिंग पैटर्न के अनुसार अडानी पावर में प्रमोटरों की हिस्सेदारी करीब 74.97 फीसदी थी. प्रमोटर्स द्वारा बेचे इस ब्लॉक डील में ग्लोबल फंड ने करीब एक बिलियन डॉलर में अपनी हिस्सेदारी खरीदी है.

बाजार में अडानी ग्रुप की ये कंपनियां
आपको बता दें, गौतम अडानी समूह की कुल 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं. जिसमें अडानी एंटर प्राइजेज, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटल गैस, अडानी पोर्ट्स, अडानी विल्मर, अडानी पावर, अंबुजा सीमेंट, एसीसी सीमेंट और एनडीटीवी लिमिटेड हैं.
Advertisement

कैसे थे तिमाही नतीजे
अडानी पावर का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में मुनाफा 83.3 फीसदी बढ़कर 8,759.42 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट 4,779.86 करोड़ रुपये रहा था. इस अवधि में कंपनी की कुल आय बढ़कर 18,109.01 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 15,509 करोड़ रुपये रही थी. इस दौरान कंपनी का खर्च पिछले साल के 9,642.80 करोड़ रुपये से घटकर 9,309.39 करोड़ रुपये पर आ गया.

अडानी पोर्ट्स में भी बदलाव
वहीं इससे पहले अडानी समूह की एक और कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड ने कहा कि समूह से जुड़ी दो संस्थाओं ने पिछले दो महीने के दौरान अडानी पोर्ट्स में 2 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी है. आंकड़ों के अनुसार, रिसर्जेंट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट और इमर्जिंग मार्केट्स इन्वेस्टमेंट डीएमसीसी ने अडानी पोर्ट्स में कुल 4,38,07,500 शेयर यानी 2.03 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी है. जिससे समूह में प्रमोटर की हिस्सेदारी अब 63.06 फीसदी हो गई.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...